झाबुआ ~आज जिले के स्कूलों स्टेट अचीवमेंट मेंजुटा शिक्षा विभाग-छात्रों की दक्षता जांचने स्कूलों की कक्षाओं में होगा सर्वे~~

क्षमता अनुसार विशेष ध्यान देकर करा रहे सर्वे-विद्यार्थियों को साप्ताहिक टेस्ट के अनुसार कर उन्नति करना निश्चित~~

झाबुआ। संजय जैन~~




सर्वे में शामिल कक्षाओं के लिए विषयों का भी निर्धारण हो गया है। हिंदी,गणित व पर्यावरण अध्ययन की तैयारी कराई जा रही है। जिला शिक्षा केंद्र के अधिकारियों के अनुसार सर्वे के लिए प्रत्येक जिले से शालाओं का चयन शिक्षा मंत्रालय व एनसीईआरटी द्वारा किया गया है। इसके बाद फाइनल सूची साझा की जाएगी। जिसका सत्यापन जिला व ब्लॉक स्तर पर भी किया जाएगा।

स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे ............................

प्राइमरी,मिडिल,हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की दक्षता जांचने के लिए आज 3 नवंबर को नेशनल अचीवमेंट सर्वे-नेस की तर्ज पर स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे कराने जा रहा है। इस सर्वे का उद्देश्य बच्चों की प्रारंभिक इस शिक्षा में सुधार करना है। अगर बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा बेहतर हैं तो उनका भविष्य में उत्तरोत्तर उन्नति करना निश्चित है।

नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे.........................

सर्वे में जिले के स्कूलों की कक्षाओं में होगा। इसके लिए इंवेस्टीगेटर नियुक्त किए हैं। स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे जिले की चुनिंदा शालाओं में आज 3 नवंबर को होगा। सर्वे सभी बहुउद्देशीय होने की वजह से शिक्षकों को पहले से इसकी तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन के अनुसार स्टेट एजुकेशन के अचीवमेंट सर्वे कक्षा 3,9 में होगा। परिणाम के आधार पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी और नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।

वास्तविक स्थित को जानने के लिए महत्वपूर्ण टूल...................................

 राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर होने वाला यह सर्वे लर्निंग आऊटकम्स की वास्तविक स्थित को जानने के लिए महत्वपूर्ण टूल है। बताया जाता है कि शासन द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता पर लिया गया है। इन तीनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को साप्ताहिक टेस्ट के अनुसार तैयारियां कराई जा रही हैं। इस सर्वे का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों की दक्षता का पता लगाना है कि विद्यार्थी जिस कक्षा में है उसमें उक्त कक्षा के विषयों की समझने की क्षमता है या नहीं।

सर्वे में पूछे जाने वाले प्रश्न कक्षावार पर आधारित होंगे...................

एनएएस 2017 व एनएएस 2021 में शामिल किए लर्निंग आउटकम्स को सर्वे में विषय शामिल करेंगे। अभी स्कूलों में वर्ष 2017 व 2021 के एनएएस लर्निंग आउटकम्स एनालिसिस के आधार पर जिलों में लो परफार्मिंग लर्निंग आऊटकम्स पर विशेष तौर से क्षमता के अनुसार ध्यान देकर सर्वे करा रहा है। 2021 में हुए राष्ट्रीय एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे के सैंपल से तीन गुना अधिक सैंपल साइज सर्वे में लिए जा रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: