झाबुआ~शहर के हर वर्ग के लोगों ने विचार न्यूज़ टीम के समक्ष रखी अपनी बात~~
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो सुधार,लगें उद्योग,बढ़े रोजगार~~
झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~
किसानों ने फसलों को वाजिब दाम मिलने और अविलंब भुगतान नहीं होने की समस्या बताई वहीं युवा शिक्षित युवाओं ने क्षेत्र में उद्योगों के स्थापित नहीं किए जाने से बेरोजगारी बढऩे का दर्द साँझा लोकतंत्र टीम से साझा किया। जबकि व्यापारी तबके ने जीएसटी जैसे अन्य टैक्स घटाए जाने और छोटे वर्ग के व्यवसायी की उन्नति के लिए कार्य योजना बनाए जाने की जरूरत बताई।
प्रत्येक वर्ग के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं.......................
शहर प्रत्येक वर्ग के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। आमजन ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार किए जाने की जरूरत बताई। वहीं किसानों ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के अलावा आगजनी जैसे हादसों से किसी तरह सुरक्षित फसल बच भी जाए तो मंडी में उचित भाव नहीं मिलते। ऊपर से फसल खरीदी के उपरांत महीनों तक भुगतान के लिए चक्कर लगवाए जाते हैं। वहीं लोगों ने जिले में उद्योग स्थापित नहीं होने से बेरोजगारी को बढ़ते अपराधों की वजह बताया। विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर जहां प्रत्येक वर्ग में उत्साह है वहीं बनने जा रही नई सरकार से जीवन स्तर सुधारे जाने को लेकर उम्मीदें भी हैं। व्यापारी,किसान एवं युवा वर्ग ने खुलकर अपनी बात रखी।
छोटे व्यापारियों के लिए कार्य योजना बने...................
छोटे व्यापारियों की उन्नति के लिए व्यापारिक गतिविधियों को आसान और फायदेमंद बनाने के लिए कार्य योजना बनाए जाने की जरूरत है।
शहर में सुधरे यातायात............................
नगर के बाजार में हर घंटे जाम की स्थिति से लोग परेशान हैं। इससे कारोबार प्रभावित होता है। यातायात व्यवस्था सुदृण किए जाने की जरूरत है।
फसलों के मिले सही दाम..........................
प्राकृतिक आपदा के अलावा आगजनी जैसे हादसों से जूझने के बाद मंडी पहुंचने पर फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। फसलों के अच्छे भाव एवं समय पर किसानों को भुगतान किए जाने की जरूरत है। किसान सुखी होगा तो प्रदेश के साथ देश भी संपन्न होगा।
शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतर हो प्लानिंग.........................
जिले में युवाओं को हर प्रकार की शिक्षा मिले और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर स्तर का इलाज मरीजों को सुगत तरीके से उपलब्ध हो पाए ऐसी सुविधाएं होनी चाहिए। जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर आवश्यकतानुसार ध्यान आकर्षित नहीं किया गया है। जिले में युवाओं को हर प्रकार की शिक्षा मिले और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर स्तर का इलाज मरीजों को सुगत तरीके से उपलब्ध हो पाए ऐसी सुविधाएं होनी चाहिए।
उद्योग स्थापित हों तो बढ़ें रोजगार के अवसर..........................
जिले में उद्योग स्थापित किए जाने की बेहद जरूरत है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पाने से पढ़े लिखे युवा बेकार बैठे हुए हैं। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तो क्षेत्र की तरक्की होगी।
रोजगार मिलना चाहिए.............................
युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा। ऐसे में अधिकांश युवा भटक कर अपराध की ओर जा रहे हैं। यदि रोजगार स्थापित हों तो अपराध भी स्वतरू घट जाएंगे।








Post A Comment: