बड़वानी~कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भी मतदान केन्द्र पर पहुंचकर किया अपने मताधिकार का उपयोग  ~~




बड़वानी ~विधानसभा निर्वाचन के दौरान ग्राम-ग्राम, द्वार-द्वार तक यह संदेश की ‘‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो‘‘ को पहुंचवाने वाले कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने भी अपने मतदान केन्द्र पर अपने परिवार के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। 
 नगर के सिंचाई विभाग में स्थापित मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु पहुंुचे कलेक्टर आम नागरिको के साथ लाईन में लगकर अपना वोट दिया।
 इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोद ने भी अपने परिवार के साथ मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उन्होने मौके पर उपस्थित सुरक्षा कर्मियों से भी चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
Share To:

Post A Comment: