बड़वानी~97 वर्षीय दंपत्ति ने किया मतदान~~


बड़वानी /विधानसभा बड़वानी के निवासी मो.अकील शेख 97 वर्ष एवं उनकी पत्नी श्रीमती जेबुन्निसा शेख 92 वर्ष ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए मतदान केंद्र पहुँच कर मतदान किया । इस दौरान उन्होंने बताया की वे हर निर्वाचन के अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करते है, अतः सभी अपने मताधिकार का उपयोग करे।
दादा दादी के साथ जाकर पोता पोती ने किया मतदान
 बड़वानी शहर निवासी 84 वर्षीय श्री कैलाश जोशी एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती उर्मिला जोशी ने पहली बार वोट डालने वाले उनके पोता पोती के साथ मतदान केंद्र पर जाकर वोट किया। इस दौरान उन्होंने अपने पोता पोती को मतदान का महत्व बताते हुए बताया कि मतदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अतः सभी निर्वाचनों में मतदान का उपयोग अनिवार्य रूप से करे। वे तो मतदान करने की अपनी नैतिक जिम्मेदारी को अभी तक निभाते आए हैं। और बच्चों से भी यह अपेक्षा है कि बच्चे भी हर निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करें।
Share To:

Post A Comment: