झाबुआ~धनतेरस पर जमकर बरसा धन, धन्वंतरि ने बरसाया धन~~

पुष्य नक्षत्र की मंदी के बाद धनतेरस पर बाजार हुआ गुलजार, देर रात तक छाई रही रौनक-अनुमानित व्यापार ४ करोड़ से हुआ पार~~

झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~




पुष्य नक्षत्र की मंदी के पश्चात धनतेरस के व्यापार से व्यापारियों में हर्ष व्याप्त रहा। धनतेरस यानी की सभी शुभ मुहूर्त एवं यह दिन खरीददारी के लिए सबसे अधिक शुभ माना गया है, जिसके चलते कल दिनभर बाजार में खरीददारों की भीड़ देखी गई। धनतेरस के दिन सुबह जहां आयुर्वेदक के जनक भगवान धनवंतरि का पूजन-पाठ आयुर्वेदिक स्टालों पर किया गया। इसके पश्चात बाजार में भी रौनक रही । अलसुबह से ही बाजारों में व्यापारियों के द्वारा दुकानो की साज सज्जाएं शुरू हो गयी थी। इस अवसर पर सराफा व्यापारी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी एवं रेडिमेड गारमेन्ट्स कि दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। अच्छे गा्रहकी के लियें व्यापारी भी उत्साहित नजर आयें। रात होते होते बाजार में व्यापार का आंकड़ा ४ करोड़ के आंकड़े को पार करता हुआ दिखाई दिया।

दीपोत्सव पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ प्रारंभ.....................


दीपोत्सव पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ प्रारंभ हुई,साथ ही बाजार में दुकानदारों ने आकर्षक सजावट कर ग्राहकों का स्वागत किया। इस दिन दुकानदार बेहतर कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे थे। धनतेरस पर आमतौर पर अधिकांश लोग खरीदारी करना बेहद शुभ मानते हैं। खासतौर से इस दिन बर्तन, ज्वैलरी, बाइक, इलेक्ट्रिक आयटम, मोबाइल आदि खरीदना पसंद किया। ग्राहकों की तमाम फरमाइशों को पूरा करने के लिए बाजार के बर्तन, ज्वेलरी सहित अन्य दुकानों पर सभी किस्म की वैरायटियां मौजूद रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई दुकानदारों ने स्कीम भी चला रखी हैं।

वाहनों की आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित .....................



बाजारो में भीड़ को देंखते हुए यातायात की व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लियें वाहनों की आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित कर दी गयी है। आजाद चौक से लेकर थांदला गेट तक के सकरें बाजार में दोनो ओर स्टॉपर लगाकर जवानों को खडा किया गया है। जिससे की नगर में यातायात बाधित ना हो ओर लोगों को खरीदारी करने में कोई दिक्कत ना आ सके।

युवाओं में ऑनलाइन के क्रेज बाद भी बाजार था रोशन....................



धनतेरस को झाबुआ का बाजार रौनक से भर गया। प्रत्येक कालोनियों में रंगोली बनी दिखाई दी। बाजार में लाई, बताशे, माटी की मूर्तियां, दीप, सजावटी सामान, शृंगार सामग्री, कपड़े, बर्तन से लेकर सोने-चांदी के जेवर आदि दुकानों पर भारी ग्राहकी दिखाई दे रही थी। शुभ मुहूर्त में हर कोई कोई कुछ न कुछ खरीदकर त्योहार को यादगार बनाते दिखाई दिए। युवा वर्ग लक्जरी ब्रांडेड वस्तुएं खरीदने से पहले उनके मॉडल और किफायती मूल्य नेट पर ऑनलाइन शापिंग पर सर्च करने के पश्चात खरीदी की।


ऑटोमोबाइल बाजार का रहा लगभग १ करोड़ का बम्पर व्यापार...................

आटोमोबॉईल के व्यापारी नाकोड़ा हिरों के मुकेश जैन ने बताया कि आज ७० से अधिक बाईक की बिक्री हुई तथा छाजेड़ बजाज के अंकीत छाजेड़ ने बताया की लगभग ३० बाईक की ब्रिक्री हुई,जिससे ऑटोमोबाइल व्यापार का आकड़ा ७० लाख से १ करोड का बम्पर रहा।

सराफा बाजार का व्यापार लगभग २ करोड रूपये का रहा..............

धनतेरस के दिन सराफा बाजार दुल्हन की तरह सज धज तैयार था । शहर के सराफा व्यापारी नितीन धम्माणी, कमलेश सोनी ने बताया कि इस बार सोने की चेन, झुमके, अंगूठी, पाजेब, बिछिया,सोने-चांदी के सिक्का एवं अन्य आभूषणों की अच्छी खरीदी हुई। सराफा व्यापार करीब २ करोड़ के आसपास पहुचा।

ईलेक्ट्रानिक्स व्यापार भी रहा दमदार ........................

दिव्या इलेक्ट्रॉनिक्स के संजय शाह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक बाजार का व्यापार लगभग ४० से ५० लाख का रहा होगा। लोगों ने वाशिंग मशीन, फ्रिज, आरओ, एलईडी टीवी तथा माईक्रोवेव ओवन आदि सामानों को खरीदने में ज्यादा रूझान रखा।

कपड़ा व्यापार रहा लगभग २० लाख रूपये का ................

सोन्दर्य श्री के आशीष जैन व उत्तम वस्त्रालय के नम्र शाह कपड़ा व्यवसायी के अनुसार जहां युवकों ने लेटेस्ट जिंस एवं शर्ट को प्राथमिकता दी और युवतियों वही श्री कृष्णा गारमेंटस के राधेश्याम राठौर ने बताया की महिलाओं ने शलवार शुट एवं हेवी वर्क की साड़ियों की तरफ अपना रूझान रखा। कपड़ा बाजार मे लगभग २० लाख का व्यापार हूआ।

बर्तन व्यापार रहा लगभग ६ लाख रुपये का .......................



बर्तन व्यापारी विपिन अरोरा ने बताया की आज धनतेरस से लग रहा है कि दीपावली पर्व है,नहीं तो दो दिन पहले के बाजार के हाल देखकर तो लग रहा था कि इस बार दीपावली फीकी ही रह जाएगी। बर्तन बाजार में लगभग ०६ से ०८ लाख का व्यापार हूआ।

ट्रेक्टर व्यापार रहा लगभग ६० लाख रुपये का ...................

ट्रेक्टर विक्रेता सोनालिका ट्रैक्टर के नमित शर्मा,स्वराज ट्रैक्टर के सुरेंद्र नायक,तिरुपति मोटर्स के कैलाश पाटीदार तथा विजय आयशर ट्रैक्टर के मयंक पांडे ने बताया कि इस बार लोगो नो जो बुकिंग कराई थी उसमे के अधिकतर ग्राहक फसल ठीक नहीं होने के कारण अभी तक नहीं आये है लेकिन आज धनतेरस के दिन नए ग्राहकों के आ जाने से इसकी पूर्ति हो चुकी है। जिले में आज लगभग २० से २५ ट्रेक्टर की बिक्री का अनुमान है। लगभग ८० लाख रुपये का व्यापार का अनुमान है।

मिट्टी के दीपक के प्रति रहा रूझान....................



इस वर्ष दीपावली पर्व पर विद्युत सज्जा की जगह मिट्टी से बने दिये लगा कर दीप प्रज्वलित कर घर-आंगन को रोशन किया। गृहिणी मोनिका जैन ने बताया कि पुजन में मिट्टी के दिये को अधिक महत्व परंपरागत दिया जाता है, परंतु बाजारों में हाईटेक होने के चलते यह प्रचलन लगभग समाप्त सा हो चुका था। इस वर्ष से मैने अपनी सहेलियों के साथ मिट्टियों से बने दिपक प्रज्वलित कर घर आंगन को रोशन करने का निर्णय लिया है।
Share To:

Post A Comment: