धार ~स्वास्थ्य शिविर- 500 से अधिक मरीजों को दिया निशुल्क परामर्श~~
लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया था शिविर~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। बुधवार को शहर के खेड़ापति मार्ग स्थित लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, छाती रोग, बाल रोग, दंत रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, चर्म रोग, बवासीर और जनरल मेडिसिन से जुड़ी समस्या लेकर आने वाले मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण धार के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ गरिमा सिसौदिया (गाइनेकोलॉजिस्ट), डॉ.नीरज बागडे ( गाइनेकोलॉजिस्ट), डॉ राकेश कुमार (एमडी मेडिसिन), डॉ सौरभ सिसौदिया (आॅर्थोपेडिक्स), डॉ हेमंत नरगांवे ( एमडी मेडिसिन), डॉ रफीक शेख (सौंदर्य एवं चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ हसमत बक्श ( एमडी फिजिशियन), डॉ समीक्षा भाटिया (एमडी साइकाइट्रिक), डॉ कपिल चौहान ( एमडी फिजिशियन), डॉ शाहिद पठान (फिजिशियन), डॉ अरुण बनिहार (फिजिशियन), डॉ गजानन जयपाल (एमडी फिजिशियन) और इंदौर के सुप्रसिद्ध स्पेशलिस्ट डॉ अमित बुदीवाल (एमडी गैस्ट्रोलॉजिस्ट), डॉ दीक्षा तिवारी (इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट), डॉ अंशुल मीना (आॅर्थोपेडिक्स), डॉ पायल शर्मा, (इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट), डॉ शादाब खान ( जनरल फिजिशियन) सहित अन्य चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान की। शिविर में आसपास के गांवों से भी ग्रामीण उपचार के लिए पहुंचे थे। करीब 500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
बेहतर होगी सुविधाएं
हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ आईएम शेख ने बताया गया कि लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में और भी कई सुविधाएं जैसे डायलिसिस एवं आयुष्मान डायलिसिस एवं आयुष्मान कार्ड पर जल्द ही मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। डॉ रफीक शेख ने बताया की इस विशाल नि:शुल्क शिविर का उद्देश्य धार एवं आसपास के गांव के लोगों को इन बीमारियों के बारे में समय रहते जागृत करना है। प्रबंध निर्देशक डॉ जमील शेख ने कहा की समर्पित भाव से सेवा ही हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य है।



Post A Comment: