धार~भाजपा को सत्ता अहंकार हो गया है, जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है- श्री बच्चन~~

परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत जिला मुख्यालय पर पत्र परिषद् में पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने वचन पत्र की जानकारी भी दी~~

धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )




धार। पीसीसी के निर्देश पर संपूर्ण जिलों में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। पीथमपुर से इसकी शुरुआत धार जिले में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की मौजूदगी में हो गई है। यह अभियान पूरे जिले में विधानसभावार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत धार में पहुंचे श्री बच्चन ने जिला कांग्रेस कार्यालय बस स्टैंड पर पत्र परिषद् में अभियान को लेकर जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का अहंकार हो गया है। जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इस दौरान डीसीसी अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, जिला प्रभारी निर्मल मेहता, प्रदेश महासचिव कुलदीपसिंह बुंदेला, कांग्रेस नेता शरदसिंह सिसौदिया, हरिनारायणसिंह बखतगढ़ भी मौजूद थे।
वचन पत्र घर-घर पहुंचाएंगे
पत्र परिषद् में श्री बच्चन ने कहा कि अभियान के तहत बूथ, मंडल स्तर बैठक होगी। विधानसभाओं में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी और भ्रष्टाचार के बारे में बताया जाएगा। कांग्रेस ने सभी वर्गों के हितों को लक्षित करते हुए वचन पत्र बनाया है। इस वचन पत्र के बिंदुओं की जानकारी घर-घर भिजवाई जाएगी। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सक्रिय करेंगे। कांग्रेस इस दौरान 15 महीने के कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में निभाए गए वादों को प्रमुखता से लोगों के सामने रखेगी। जिसमें किसान कर्ज माफी, बिजली दरों में कमी सहित कई काम शामिल होंगे। कांग्रेस एक बार फिर से किसानों की 2 लाख तक की कर्जमाफी करेगी। श्री बच्चन ने कहा कि सीएम ने 22 हजार घोषणाएं की, वह पूरी नहीं हुई। हम जनता तक यह भी लेकर जाएंगे।
16 अभियान चलेंगे
परिवर्तन संकल्प अभियान के तहत 16 अभियान समानंतर रूप से प्रारंभ किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में यह अभियान होंगे। जनसभाओं में प्रदेशाध्यक्ष संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के तहत अक्टूबर माह में बड़ी रैलियां होगी जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे भी आएंगे।
Share To:

Post A Comment: