धार~पिटाई कांड के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन ~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। रचना शर्मा के साथ तिलक नगर थाने में अवैध रूप से की गई पिटाई के विरोध में शुुक्रवार को सर्व ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र धुर्वे को सौंपा। ज्ञापन में आरोपी पुलिस कर्मी के विरुद्ध उचित धाराओं में कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की गई। उल्लेखनीय है कि धार की बेटी का विगत दिनों इंदौर में पूछताछ के नाम पर पुलिस ने तिलक नगर थाने में बुलाय। पश्चात बेरहमी से मारपीट की गई। जिससे बाएं कंधे के पास की हड्डी टूट गई। जिसका अभी भी उपचार चल रहा है। सर्व ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति ने नारेबाजी करते हुए नौगांव पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा, इसके बाद नारेबाजी बंद की।
कमिश्नर कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विश्वास पांडे ने पीड़ित परिवार का पक्ष मुख्यमंत्री के सामने रखने की बात कही। समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी ने इंदौर कमिश्नर कार्यालय जाकर प्रदर्शन करने की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। ज्ञापन सौंपने के दारान प्रमुख रूप से डॉ अशोक शास्त्री, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, छोटू शास्त्री, राजेश शर्मा, गोटू शुक्ला, विजेता त्रिवेदी, ममता जोशी, विनीता जोशी, प्रतिभा शर्मा, एनएम शर्मा, विश्वास जोशी, संतोष पुरोहित, अशोक व्यास ,पवन अग्रावत, मनीष भार्गव, जितेन पंड्याख् प्रेम रावल, राजा शर्मा आदि मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन सर्व ब्राह्मण समाज सचिव प्रवीण शर्मा ने किया। जानकारी समाज प्रवक्ता प्रवीण उज्जैनकर ने दी।
Post A Comment: