धार~गरीब ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिए जाने की मांग~~

सर्व ब्राह्मण समाज ने सांसद दरबार को सौंपा ज्ञापन~~

धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )




धार। गरीब ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का आंदोलन पूरे प्रदेश में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा चलाया जा रहा है। धार जिले में जगह- जगह सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सत्ता, विपक्ष, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पुरजोरतरीके से मांग उठाई जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को धार- महू लोकसभा क्षेत्र के सांंसद छतरसिंह दरबार को उनके धार आगमन पर सर्व ब्राह्मण समाज धार द्वारा ज्ञापन सौंपकर गरीब ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की मांग की। सांंसद छतरसिंह दरबार ने कहा कि ब्राह्मण समाज की मांग जायज है। मैं आपके साथ हूं। उन्होंने कहा कि केंंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार हर वर्ग की भलाई के साथ सामाजिक समरसता की पक्षधर ह। वे गरीब ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिए जाने की मांग को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचाएंगे। ज्ञापन सौंपते समय सर्व ब्राह्मण समाज धार के जिलाध्यक्ष पंडित विश्वास पांडे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी, जिला प्रभारी ऋषि भार्गव, उपाध्यक्ष गोटू शुक्ला, अशोक व्यास मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन पत्रकार राजेश शर्मा ने किया। सांसद से ज्ञापन में यह मांग कि गई की गरीब ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा जल्द ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से कराएं। जानकारी जिला उपाध्यक्ष गोटू शुक्ला ने दी।
Share To:

Post A Comment: