झाबुआ~हायर सेकंडरी का रिजल्ट न बिगड़े इसलिए स्कूलों में व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश जारी, अफसरों की जिम्मेदारी तय...........
पढ़ाई के साथ लैब और लाइब्रेरी की भी ऑनलाइन मॉनीटरिंग.........
सरकारी स्कूलों में इस बार मॉनीटरिंग सिस्टम पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि इस साल की तरह हायर सेकंडरी का रिजल्ट न बिगड़े। इसके लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। संभाग और जिला स्तर के अधिकारी स्वयं स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। वर्चुअल मीटिंग करेंगे इसके साथ ही निरीक्षण की रिपोर्ट निरीक्षण करने के दिन ही विमर्श पोर्टल पर सबमिट करेंगे। किन बिंदुओं पर निरीक्षण और रिपोर्ट दी जाएगी। यह भी अभी से तय कर लिया गया है।
वर्चुअल माध्यम से मॉनिटरिंग तय की जाएगी।.......................
इसमें सभी संभाग स्तर के अधिकारी एवं जिला स्तर के अधिकारियों को उनके निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक माह स्कूलों का भ्रमण कर निरीक्षण, वर्चुअल माध्यम से मॉनीटरिंग तय की जाएगी। आयुक्त लोक शिक्षण अनुभा श्रीवास्तव ने शिक्षा विभाग से जुड़े अफसरों को निर्देश जारी किए हैं, उसमें स्वीकार किया गया है स्कूलों का मॉनीटरिंग सिस्टम सुदृढ़ नहीं है। इसलिए विमर्श पोर्टल के माध्यम से मॉनीटरिंग सिस्टम को पुनः विकसित किया जा रहा है। यह सिस्टम जुलाई से शुरू कर दिया गया है।
महीने में 20 स्कूलों की मॉनिटरिंग करना जरूरी.........
संभाग स्तर पर सभी संभागीय संयुक्त संचालक, उप संचालक एवं सहायक संचालक माह में प्रति सप्ताह दो दिन संभाग के तहत जिलों में स्कूलों का भ्रमण कर प्रतिदिन न्यूनतम दो स्कूलों की मॉनिटरिंग करेंगे। इसे साथ ही प्रति सप्ताह जिला सहायक आयुक्त,जिला शिक्षा अधिकारी,सहायक संचालक,अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक,सहायक परियोजना समन्वयक भी प्रति सप्ताह न्यूनतम दो दिन स्कूलों का भ्रमण करेंगे, प्रति सप्ताह न्यूनतम एक दिन वर्चुअल माध्यम से स्कूलों की मॉनिटरिंग करेंग। जिला स्तर के प्रत्येक अधिकारी को महीने में न्यूनतम 20 स्कूलों की मॉनिटरिंग करना अनिवार्य होगा। स्कूलों के भ्रमण कर निरीक्षण अथवा वर्चुअल माध्यम से मॉनीटरिंग के बाद मॉनिटरिंग प्रपत्र में दिए गए सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक एंट्री की जाएगी।
स्कूलों में इन बिंदुओं पर होगा मूल्यांकन..........................
स्कूल में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या। निरीक्षण के दिन उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या। कुल शिक्षक और निरीक्षण के दिन उपस्थित और अनुपस्थित शिक्षकों की संख्या। व्यावसायिक शिक्षा की स्थिति, लैब की स्थिति, स्कूल में कक्षा 9 के लिए ब्रिज कोर्स संचालित है, क्या निरीक्षण की तिथि को शैक्षणिक कैलेंडर में निर्धारित इकाई के अनुसार शिक्षण कार्य संचालित था..? यदि नहीं है किया गया है तो इसका कारण दें। आईसीटी, स्मार्ट, टैबलेट उपकरण की उपलब्धता, निष्ठा पोर्टल पर कितने शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। निष्ठा पोर्टल पर अप्रशिक्षित शिक्षक, शिक्षक डायरी की स्थिति, प्रयोगशाला की लॉग बुक, प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार हो रहा है, पुस्तकालय की स्थिति पुस्तकालय का क्या उपयोग हो रहा है...? टॉयलेट उपयोग में है एवं स्वच्छ है, ओजस एवं इको क्लब स्थापित है। पेयजल की उपलब्धता और निरीक्षण टीप।




Post A Comment: