झाबुआ~जिले के शासकीय-अशासकीय स्कूलों की टीमें होंगी शामिल~~

झाबुआ। संजय जैन~~




शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों प्रदेश के पर्यटन से परिचित कराने एवं पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने मप्र पर्यटन क्विज स्पर्धा-2023 आयोजित होगी। मप्र पर्यटन विकास निगम द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला स्तरीय स्पर्धा 27 जुलाई को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। स्कूलों को टीम का ऑनलाइन पंजीयन कराया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 12 जुलाई थी। पंजीयन के संबंध में जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्य को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। जिले के स्कूलों में से 100 से ज्यादा टीम के भाग लेने की संभावना है।

आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे.....

पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय व मल्टीमीडिया क्विज में शामिल हो सकेंगे। स्पर्धा में ऑडियो विजुअल राउंड के आधार पर तीन विजेता एवं तीन उपविजेता टीम का चयन किया जाएगा। विजेता प्रथम तीन टीम को तीन दिन-दो रात का और उपविजेता तीन टीम को दो दिन-एक रात का मध्यप्रदेश पर्यटन की और से 500 किलोमीटर के दायरे में सर्वसुविधा युक्त टूर पैकेज मिलेगा। साथ ही ऑडियो विजुअल राउंड में सहभागी दर्शकों से भी पर्यटन पर आधारित प्रश्न पूछकर आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।


दूसरा राउंड ऑडियो विजुअल का होगा...............

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2023 दो
 चरणों में 27 जुलाई को आयोजित होगी। इसके पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। लिखित परीक्षा के माध्यम से चुनी गई 6 टीम के विद्यार्थियों के लिए दोपहर 2 बजे से ऑडियो विजुअल राउंड होगा। इस राउंड में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला जिले का दल राज्य स्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।
Share To:

Post A Comment: