धार~मुक्तिधाम में होंगे 1 करोड़ के निर्माण कार्य, कमेटी ने किया अवलोकन ~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। शहर के मुक्तिधाम में 1 करोड़ के लगभग के निर्माण कार्य और कराए जाएंगे। इसको लेकर मुक्तिधाम कमेटी ने मुक्तिधाम का अवलोकन किया। मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने बताया कि इस कमेटी ने अवलोकन के दौरान आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य कराने के निर्णय लिए गए। कमेटी ने और भी निर्माण कार्य करने के प्रस्ताव पर विचार भी किया। मुक्तिधाम कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने बताया कि अभी तक मुक्तिधाम में जनभागीदारी समिति के माध्यम से ढ़ाई करोड़ रुपए के निर्माण कार्य कराए जा चुके हैं। अब होने वाले निर्माण कार्यों में जिस पर कमेटी ने विचार कर निर्णय लिया। उनमें छत पर मरम्मत कराने, कुर्सियां लगाने, श्रद्धांजलि सभा में कारपेट बिछाने, बैठने के लिए कुर्सियां लगाने तथा बाथरूम व स्नान गृह बनाने तथा वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य रखा है। अवलोकन के दौरान अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुंदेला, सचिव गोविंद मुकादम, डॉ शरद विजयवर्गीय, सुभाष जैन पत्रकार, लीलाधर दांडक, कन्हैया यादव, कोषाध्यक्ष नारायण जोशी के अतिरिक्त नगरपालिका कमर्चारी धीरज नागर मौजूद थे।


Post A Comment: