खेतिया~उत्साह से मनाई गुरु पूर्णिमा,,बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु*~~




खेतिया
उपनिषदों में कहा गया है असतो मा सद्गमय भारतीय संस्कृति का यह आदर्श वाक्य अर्थात हे परमेश्वर हमें बुराई से अच्छाई की ओर ले चल यह ऐसा आह्वान है जो हमें याद दिलाता है कि जो हम कर रहे हैं उससे हर प्राणी का कल्याण हो हमारी संस्कृति में गुरु शिष्य परंपरा में नैतिकता और सदाचार को सर्वोपरि माना गया है,,, उक्त विचार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला आश्रम पर स्वामी श्री संतोष चैतन्य जी ने उपस्थित गुरु भक्तों को संबोधित करते हुए कहे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खेतिया शहर व जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुपूर्णिमा पर आयोजन उत्साह से संपन्न हुए हैं। खेतिया के निकट स्थित श्रीकृष्ण गोशाला पर महामंडलेश्वर स्वर्गीय श्री राम चैतन्य बापू जी की समाधी पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने देश भर के श्रद्धालु यहां आश्रम पर पहुंचे। इस दौरान उनके अनुयायियों स्वामी संतोष चैतन्य जी ने सभी को आशीर्वाद दिया। गौशाला आश्रम पर आज मप्र के शहरों,महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब हरियाणा, प बंगाल के अनेक शहर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्वामी संतोष चैतन्य जी से आशीर्वाद लेने पहुंची।
खेतिया सेंधवा मार्ग पर स्थित गौशाला आश्रम पर आज सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा संगीतमय भजनों के साथ साथ भोजन प्रसादी का लाभ भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया श्री कृष्ण गौशाला आश्रम के साथ-साथ श्री गायत्री मंदिर श्री साईं मंदिर श्री हनुमान मंदिर में भी इस अवसर पर विशेष आयोजन किए गए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चतुर्मास काल में स्थानक में विराजित संतों की वाणी सुनने के लिए जैन समुदाय के जैन धर्मावलंबी आज बड़ी संख्या में स्थानक भवन पहुंचकर अपने धर्म गुरुओं का आशीर्वाद लिया। खेतिया शहर के साथ-साथ इससे जुड़े ग्रामीण कदमों में भी गुरु पूर्णिमा उत्सव उत्साह से मनाए जाने के समाचार हैं श्री कृष्णा गौशाला आश्रम पर हुए इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति बनी रहे।
खेतिया से राजेश नाहर
Share To:

Post A Comment: