धार~गौतम को मिला पूर्व सीएम के ट्वीट का संबल, प्रदेश प्रवक्ता मिश्रा ने सजा पर सरकार को घेरा~~
पूर्व विधायक गौतम सहित परिवार के सदस्यों को सजा मिलने के बाद प्रभा सिंह गौतम के मैदान संभालने से कार्यकर्ताओं में उत्साह~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। विशेष न्यायालय से एक मुकदमें में हत्या के आरोपी विपक्षियों के बरी हो जाने और धारा 307 के मामले में 7-7 साल की सजा से जुझ रहे गौतम परिवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं के ट्वीट का संबल मिल रहा है। वहीं कई बड़े नेता परिवार के लोगों से फोन पर बात करके हौंसला दे रहे है। सजा मिले दो ही दिन हुए है। कोर्ट के फैसले के बाद मामले ने राजनैतिक तुल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि यह है आज का न्याय.... कांग्रेस कार्यकर्ता के हत्या के आरोपी बरी हो गए है और धार के पूर्व कांग्रेस विधायक गौतम और उनके साथियों को सजा हो गई है। इसी के साथ उन्होंने ट्वीट के माध्यम से यह भी बताया है कि गौतम कांग्रेस के समर्पित संघर्षशील नेता है। कांग्रेस उनके परिवार के साथ है। अंतिम जीत सत्य की होगी। वरिष्ठ नेता के ट्वीट के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पुन: उत्साह देखा गया है।
जनसंपर्क से रिलीज क्यों
पूर्व विधायक गौतम सहित कोर्ट ने 6 लोगों को सजा सुुनाई है जिसमें जिपं सदस्य मनोजसिंह गौतम, बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेशसिंह पटेल सहित गौतम परिवार के दो और सदस्य शामिल है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने जनसंपर्क कार्यालय की बेवसाईड पर फोटो शेयर करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि साजिश में भाजपा ही नहीं शिवराज सरकार भी बराकर की साझेदार है। प्रमाण है जनसंपर्क कार्यालय से इस समाचार का जारी होना। इधर प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने गौतम परिवार से संपर्क कर उन्हें हौंसला दिया है।
प्रभादेवी गौतम ने मैदान संभाला
विधानसभा चुुनाव में कुछ महीने शेष है। अचानक मुकदमें के फैसले से कांग्रेस परिवार से जुड़े 6 लोगों को सजा होने के बाद महज दो दिन में धार-बदनावर में प्रदेश कांग्रेस की विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बनाई गई योजनाओं के प्रचार-प्रसार की गति धीमी हो गई है। इन स्थितियों में प्रभासिंह गौतम ने मैदान संभाल लिया है। उन्होंने प्रेस रिलीज के माध्यम से कार्यकर्ताआें को मैदान में सक्रिय होने के लिए कहा है। वह धार और बदनावर में भी मैदानी रूप से जुटने वाली है। उनके लिए शिविर कार्यक्रम बनाए जा रहे है।
Post A Comment: