धार~राजनितिक उतार चढाव में कांग्रेस जीत का संकल्प प्रभावित ना हो नारी सम्मान योजना के कार्य को और गति दे कार्यकर्ता - प्रभासिह गौतम~~
बबलु चौधरी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए उच्च न्यायालय में जायेंगे हम~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। प्रस्तावित विधानसभा चुनावो को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा जनहितार्थ बनाई गई कई योजनाओं के प्रचार का काम तेजी से चल रहा है। महिलाओं के आर्थिक सषक्तिकरण लिए विशेष रूप से बनाई गई नारी सम्मान योजना के फार्म जमा कराने के लिए पूर्व विधायक बालमुकुन्दसिंह गौतम, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ शहर से लेकर गांव तक धार से लेकर बदनावर तक फार्म भरवा रहे थे, शनिवार को गौतम परिवार पर हुए हमले के मुकदमे मे फैसला आया है। न्यायिक फैसले मे कांग्रेस कार्यकर्ता और परिवार के सदस्य बबलु चौधरी के हत्यारे बरी कर दिये गये है। स्व. चौधरी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए हम उच्च न्यायालय में जायेंगे। किन्तू इन तमाम राजनीतिक उतार चढावों के मध्य कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प और योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने व नारी सम्मान योजना का काम की गति प्रभावित नही होना चाहिए। कांग्रेस परिवार की सदस्य होने के नाते मैं प्रभादेवी बालमुकुन्दसिंह गौतम सम्पूर्ण जिले के वफादार कांग्रेस कार्यकर्ताओ और विशेषकर धार बदनावर के सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान करती हुं कि अभी हमारा संकल्प प्रदेश में कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने का होना चाहिए। यह बात धार विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी प्रभादेवी गौतम ने शनिवार को पत्र परिषद को प्रेसनोट के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कही।
श्रीमति गौतम ने बताया कि मुकदमे के कारण कुछ समय के लिए गौतम और जिला पंचायत सदस्य मनोजसिंह गौतम सहित कई लौग हमारे बीच अभी सडकों पर काम नही कर पायेंगे। यह संघर्ष का दौर है। गौतम परिवार ने हमेशा कांग्रेस के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगाने से कभी परहेज नही किया है। आज की परिस्थिति मे भी हमारा हौसला बरकरार है । मैं प्रत्येक कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बडी बहन के रूप में हमेशा साथ हुं। हमने पहले भी षडयंत्रो का डटकर सामना किया है। हम हमेशा बुराई से लडे है, झुके नही है। आगे भी नही झुकेंगे। हमारी ताकत हजारों वफादार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्पण और विश्वास रहा है। इसी विष्वास पर मैं समस्त कांग्रेसजनो से आव्हान करती हंु कि हम न्यायिक आदेश पर टिप्पणी नही करेंगे जो बोलना है शीर्ष अदालत में बोंलेगे। कांग्रेस कार्यकर्ता गौतम परिवार के साथ हो रहे अन्याय और उनके संघर्ष को स्वीकार करते और यदि प्रतिफल देना चाहते हे तो युद्व स्तर पर नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने में जुट जाए। कांग्रेस की जीत गौतम परिवार की जीत है।
श्रीमति गौतम ने कहा कि में षडयंत्रकारीयों को भी कहना चाहती हंु कि कांग्रेस हमारी रगो मे है, आज जो लौग गौतम परिवार के सदस्यों के घिरने पर खुश है, वे लौग ध्यान रखे अभी क्षत्राणीयां मोजुद है। सत्य को हर युग में संघर्ष और परीक्षा से गुजरना पडा है। मैं सभी कार्यकर्ताओं केो विश्वास दिलाती हंु अंतिम जीत सत्य की होगी। हमसब मिलकर कांग्रेस सरकार का जश्न मनायेंगे।
Post A Comment: