धार~आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या लोकतंत्र की हत्या - पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा~~

25 जून लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी का भाजपा ने किया सम्मान समारोह~~

धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )


 धार। भाजपा जिला कार्यालय पर 25 जून लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी का सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, वरिष्ठ अभिभाषक श्री वल्लभ विजयवर्गीय का भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी व मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ,नितेश अग्रवाल द्वारा शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु राठौ,र भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा धार विधायक नीना वर्मा,करण सिंह पंवार, अभिभाषक वल्लभ विजयवर्गीय ने संबोधित किया।
श्री विक्रम वर्मा ने कहा कि भारत के अंदर आज के दिन लोकतंत्र की हत्या की गई, 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोटा गया। यह काला अध्याय आज भी इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। व्यवस्था के निमित्त पद एक होता है जीत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य करता है तभी जीत होती है राजनीति में कुछ पाने के लिए शॉर्टकट नहीं है यहां संघर्ष करना पड़ता है तभी सफलता मिलती है ।
  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, डॉ शरद विजयवर्गीय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, नितेश अग्रवाल,नीलेश भरती, राजेंद्र गर्ग, पूनमचंद फकीरा, महिला मोर्चा पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रितेश अग्निहोत्री व आभार विपिन राठौर ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
Share To:

Post A Comment: