धार~कलेक्टर ने अपने जन्मदिवस पर बुजुर्गों को करवाया भोजन~~
एसडीएम ने अपने बच्चे का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया~
माना जाता है कि वृद्धाश्रम निराश्रित व उपेक्षित बुजुर्गों का आश्रय स्थल है, जहां वे अपना जीवन जैसे तैसे बिताते हैं। नवाचारों व सामाजिक बदलाव ने इस सोच को काफी हद तक बदला है। कई लोग अपने जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ पर वृद्धाश्रम जाकर कुछ समय उनके साथ बिताते हैं, भोजन करवाते है जन्मदिन मनाते है। ऐसा ही प्रेरक कार्य धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया। उन्होंने धार श्रद्धालय वृद्धाश्रम का अवलोकन किया। बुजुर्गों से सहज बातचीत की व अपने जन्मदिन पर सभी बुजुर्गों को मिष्ठान्न युक्त भोजन करवाया। इसी शृंखला में धार एसडीएम वीरेंद्र कटारे ने अपने पुत्र कार्तिकेय का जन्मदिन किसी भव्य होटल या रिसोर्ट में ना मनाते हुए वृद्धाश्रम में अत्यंत सादगी से मनाया। बुजुर्गों को अपने परिवार सहित भोजन करवाया व बुजुर्गों के आग्रह पर पूरे परिवार ने भोजन भी ग्रहण किया। संचालन संस्था की व्यवस्थाओं से खुश होकर स्वैच्छिक सहयोग भी प्रदान किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा सत्कार अधिकारी के रूप में समयदानियों की प्रशंसा की व उनके नि:स्वार्थ सहयोग को उल्लेखनीय बताया। ऐसे प्रेरक कार्यों की सभी ने सराहना की है। एसडीएम श्री कटारे ने जनसामान्य से अपील की है वे भी अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व परिजनों की पुण्यतिथि वृद्धाश्रम में जाकर मनाए। इस अवसर पर संचालन संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे। जानकारी आश्रम परिवार की और से श्रीमती रानी पंवार ने दी।
Post A Comment: