धार~युवा सशक्तिकरण में सहायक है युवा नीति- मंत्री दत्तीगांव~~
भविष्य की सोच कर कार्य करें- युवा आयोग अध्यक्ष डॉ खरे~~
मध्यप्रदेश युवा नीति पर परिचर्चा~~
धार। युवाओं को सशक्त बनाना और उनकी क्षमताओं का पूरा विकास करना युवा नीति का विजन एवं मुख्य उद्देश्य है। युवाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त करते हुए उनमें आत्म-विश्वास का निर्माण करना है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता भी बढ़ेगी। यह बात औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने बुधवार को पीजी कॉलेज के आॅडिटोरियम में आयोजित परिचर्चा में कही। मध्यप्रदेश युवा नीति विषयक इस परिचर्चा में युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे, सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक नीना वर्मा, जिपं अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मनोज कुमार सिंह सहित युवा सरपंच गण मौजूद थे।
पंचायती राज में सरपंच के मायने
मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में आपसी तालमेल बैठाकर कार्य करें। अपने कायर्काल में बेहतर कार्य करें। त्रिस्तरीय पंचायती राज में सरपंच भी बहुत मायने रखता है। आप संसदीय और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लें। एक विजन डॉक्यूमेंट सरकार बना रही है। भविष्य को सोचकर कार्य करें। सरकार ने इतनी हितग्राही मूलक योजनाएं बनाई हैं आप लोगों की जिम्मेदारी है कि पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाएं।
भविष्य की सोच रखकर कार्य करें
आयोग अध्यक्ष डॉ खरे ने सरपंचों को कहा कि हमेशा भविष्य की सोच रख कर कार्य करें ताकि ज्यादा से ज़्यादा लोगों को लाभ मिल सके। ऐसा कार्य करें की पंचायत आदर्श पंचायत के रूप में अपना पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि मप्र की युवा नीति आज हर वर्ग में कार्य कर रही है। कई जिलों में तेंदू पत्तों का संग्रहण किया जा रहा है। साथ ही युवा नीति के तहत और पेसा एक्ट के अंतर्गत ग्राम समितियां बनी है। कार्यक्रम को सांसद सहित कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, दिलीप पाटोंदिया, वीरेंद्र सिंह बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद थे।
Post A Comment: