धार~राष्ट्रीय बाल आयोग सदस्य ने किया निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन ~~
सेवा भारती समिति धार द्वारा निरंतर चलाए जा रहे निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन सोमवार का राष्टÑीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली की सदस्य सोनम निनामा ने किया। इस दौरान सेवा भारती समिति की ओर से उनका सम्मान श्रीमती महिमा गुप्ता ने किया। अतिथि द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्रशिक्षणार्थी बालक-बालिकाओं से भी सवाल जवाब किए गए। उनके साथ अरविंद चौधरी विभाग संपर्क प्रमुख एवं अध्यक्ष अनिल जैन भी मौजूद थे। अध्यक्ष श्री जैन ने भविष्य की योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख रीतेश अग्रवाल, सचिव मुरलीधर बुटे, उपाध्यक्ष वैभव निगम, प्रभाकर खामकर मौजूद थे। संचालन श्रीमती चेतना राठौर ने किया।
Post A Comment: