धार~कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्ति के साढ़े 4 माह बाद हुआ जिला संगठन का विस्तार~~

प्रदेश संगठन कार्यालय से धार के पदाधिकारियों की बड़ी सूची जारी, 18 उपाध्यक्ष व 40 महासचिव मनोनित~~~

बुंदेला समर्थकों की बड़ी संख्या में जिला टीम में हुई एंट्री, डीसीसी अध्यक्ष ने दी पत्र परिषद् में कार्यकारिणी को लेकर जानकारी  ~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )




 विधानसभा चुनाव में महज कुछ माह ही शेष हैं। इसके पहले कांग्रेस अब जिला स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है। हालांकि संगठन मजबूत बनाए रखना ही कांग्रेस के लिए सबसे बडी चुनौती हैं, क्योंकि कांग्रेस में हर नेता अपने समर्थक को पद दिलाने के लिए प्रयास करता है। यही कारण है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कमलकिशोर पाटीदार के नियुक्त होने के साढ़े चार माह बाद अब जिला संगठन का विस्तार हुआ है। प्रदेश संगठन कार्यालय से धार को लेकर एक जंबो सूची जारी की गई है। जिसमें 180 से अधिक पदाधिकारियों को जिले में पद देकर दायित्व से बांधने की कोशिश की गई है, ताकि कांग्रेस नेता चुनाव के पहले बूथ स्तर पर तैयारियां शुरु कर दें।
पत्र परिषद् में डीसीसी अध्यक्ष ने दी जानकारी
गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्र परिषद में अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार ने जिला कार्यकारिणी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष श्री पाटीदार के अनुसार जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों, वर्तमान विधायकों, पूर्व सांसद सहित प्रदेश स्तर पर पूर्व में रहे पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करके नाम शामिल किए गए है। इन नामों की सूची को प्रदेश कार्यालय पर भेजा गया था। जहां से ही अधिकृत नामों की घोषणा हो चुकी हैं। अब पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करेंगे। साथ ही संगठन से प्राप्त कार्यक्रमों को भी बूथ स्तरों पर आयोजित कर प्रदेश सरकार की विफलता को सामने लाया जाएगा। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पदाधिकारी होता हैं, जमीनी स्तर पर काम करने वाले हर कार्यकर्ता को संगठन में पद दिया गया है। संगठन की नई सूची में 12 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 18 उपाध्यक्ष, 40 महासचिव, 49 सचिव, 34 सदस्य, 6 प्रवक्ता, 13 स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए है।
बुंदेला समर्थकों की हुई एंट्री
जिला कांग्रेस की टीम में लंबे समय बाद बुंदेला समर्थकों की बडी संख्या में वापसी हुई है। बुंदेला से जुडे नेताओं के पास सीधे तौर पर जिला कांग्रेस में पहले कोई बड़ा पद नहीं था, किंतु अब जिला टीम में एंट्री हो चुकी है। प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला से जुडेÞ कई नेताओं को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव जैसे बडेÞ पद मिले हैं, क्योंकि इस मर्तबा कुलदीप सिंह बुंदेला धार विधानसभा से दावेदारी कर रहे है। ऐसे में उनके समर्थकों को तवज्जों मिलने से चुनाव के समय बुंदेला के ही हाथ मजबूत होंगे।
धार में 40 पद, गौतम उपाध्यक्ष
कांग्रेस द्वारा जारी हुई सूची में जिला टीम के साथ ही आमंत्रित सदस्य व पदेन सदस्यों को भी शामिल किया गया है। आदिवासी बाहुल्य धार जिले में वर्तमान में कांग्रेस के पांच विधायक हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिख रही है। ऐसे में शहरी क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी चल रही है। इसी कारण धार विधानसभा के 40 से अधिक नेताओं को नई टीम में शामिल किया गया है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम के भाई मनोज सिंह गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की श्रेणी में दूसरे नंबर पर रखा गया हैं। स्वयं पूर्व अध्यक्ष व उनकी पत्नी प्रभा गौतम को स्थाई आमंत्रित सदस्य के रुप में शामिल किया गया।
Share To:

Post A Comment: