झाबुआ~पोर्टल पर फोटो मिसमैच व ढाई लाख से अधिक आय होने के बाद,आवेदन किए जाने से आईं थी आपत्तियां~~

1 लाख 94 हजार से अधिक बहनों ने किए थे आवेदन,लगभग 3 हजार 200 आपत्तियों आयी थी सभी का हुआ निराकरण~~

अंतिम सूची का प्रकाशन 31 मई को हुआ-अब 10 जून से पात्र बहनों के खाते में आने लगेंगे 1000 रुपए~~

झाबुआ। ब्यूरो चीफ .संजय जैन~~


 लाड़ली बहना योजना का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आवेदन के बाद दावे-आपत्ति का निराकरण बुधवार को पूरा कर लिया गया। योजना में जिले की 1 लाख 94 हजार 357 महिलाओं ने आवेदन किए। इनमें से 3 हजार 200 आवेदनों के खिलाफ आपत्तियां आई थी। इनमें अधिकांश पोर्टल पर फोटो मिस मैच व सीमा से अधिक आय की थी। आपत्तियों का निराकरण तहसील स्तर पर टीम द्वारा शत प्रतिशत कर लिया गया है। 31 मई को अंतिम सूची का प्रकाशन हो चुका है। अब 10 जून को पात्र बहनों के खाते में योजना की पहली किस्त डाली जाएगी।

प्रारंभ की महिला वोटर को साधने के लिए लाड़ली बहना योजना ......................
मप्र की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटर को साधने के लिए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है। इसमें ढाई लाख से कम आय वाले परिवार की महिलाओं के खाते में सरकार हर माह 1 हजार रुपए डालेगी। अप्रैल में युद्ध स्तर पर अभियान चलाते हुए महिलाओं के आवेदन भरवाए गए थे। योजना में आवेदन के बाद 1 मई को सूची का प्रकाशन कर दावे-आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। 15 मई तक लगभग 3 हजार 200 दावे.आपत्तियां प्राप्त हुईं थी। जिनका निराकरण शत प्रतिशत कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार आधार कार्ड में फोटो व योजना में मौके पर उपस्थित होकर खिंचवाई,फोटो में मिलान नहीं होने की शिकायत पोर्टल से प्राप्त हुई थी। दूसरे नंबर पर आर्थिक रूप से सक्षम परिवार द्वारा आवेदन किए जाने पर शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसमें कई परिवार जिन्होंने ढाई लाख से अधिक के आय के प्रमाण पत्र बनवा रखे थे, उनके आवेदन आने पर आपत्तियां प्राप्त हुई थी, कुछ अन्य शिकायतें भी मिलीं थी।

समाधान टीमें बनाई थी......
 1 मई से 15 मई तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की गयी थी। इनका 30 मई तक निराकरण कर लिया गया। इसके लिए तहसील स्तर पर आंगनवाड़ी, पंचायत सचिव व तहसील कर्मचारियों की समाधान टीमों का गठन किया गया था। इनके द्वारा मौके पर जाकर दावे-आपत्तियों की जांच की गयी। इसके आधार पर तहसील स्तर से ही निराकरण व रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट भी की जा चुकी है। लाड़ली बहना योजना में जिले में प्राप्त लगभग 3 हजार 200 आपत्तियों का निराकरण कर दिया गया है। आपत्तियों का निराकरण कर तहसील स्तर से रिपोर्ट सब्मिट की जा चुकी है। 31 मई को पात्र बहनों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के अनुसार 10 जून को पहली किस्त इनके खाते में डाली जाएगी।

शत--प्रतिशत आपत्तियां हो गयी निराकृत....................
जिले से 1 लाख 92 हजार से अधिक आवेदन आये थे।जिसमें से लगभग 3 हजार 200 दावे आपत्तियां दर्ज हुई थी। शत-प्रतिशत आपत्तियों का निराकरण और अंतिम सूची का प्रकाशन भी हो चुका है। सूची के अनुसार 10 जून को पहली किस्त इनके खाते में डाल दी जाएगी।
 ......................अमन वैष्णव.जिला पंचायत-सीईओ, झाबुआ




Share To:

Post A Comment: