धार~कुएं में मिली लाश के मामले में दो युवकों पर प्रकरण दर्ज~~

युवती ने बताया बैठकर बात कर रहे थे तभी युवकों ने आकर चिल्लाया था
आरोपी फरार~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )


 ग्राम मल्हेरा में स्थित कुएं में मिलेे युवक के शव मामले में गंधवानी पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरु करते हुए गांव के ही दो युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबध्द किया है। दोनों आरोपी मतक अनिल का पीछा कर रहे थे, इसी दौरान युवक अचानक रात के अंधेरे में कुएं में गिरा, जिसमें ही चोट आने से युवक की मौत हुई थी। इस बात की जानकारी मतक अनिल की प्रमिका ने पुलिस को दी हैं, क्योंकि रात के समय अनिल व युवती साथ में थे, जिसके बाद ही युवक कुएं में गिरा था। युवती के बयानों के आधार पर ही पुलिस अब प्रकरण में आगे की कार्यवाही कर रही हैं, हालांकि अभी आरोपियों की गिरफतारी होना बाकी है। जिसके बाद ही मामले का खुलासा पुलिस करेगी।
दरअसल गंधवानी थाना अंतर्गत ग्राम मल्हेला पटेलपुरा में बने कुएं के अंदर युवक की लाश 26 मई को देखी गई थी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान अनिल पिता कैलाश उम्र 19 साल के रुप में हुई थी। जिसके गायब होने की सूचना भी परिजन के द्वारा एक दिन पूर्व ही थाने पर दी थी, परिजनों ने पुलिस को बताया था कि मामा के घर शादी में युवक अपने दो दोस्तों के साथ गया था। रात में शादी में नाचने के दौरान युवक अनिल मौजूद था। इधर युवक का शव कुएं में से बाहर ग्रामीणों के द्वारा निकाला गया, युवक के सिर पर चोट के निशान होने के चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम मौके पर पहुंची व शव का पीएम करवाया गया। साथ ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
युवती ने बताया, युवक कर रहे थे पीछा
पुलिस ने घटना के बाद गांव के लोगों से जानकारी जुटाई, जिसमें यह बात सामने आई कि घटना वाले दिन युव‍क अनिल गांव की ही एक युवती के साथ देखा गया था। ऐसे में युवती को थाने पर तलब किया गया, यहां पर युवती ने बताया कि दोनों के बीच में प्रेेम संबंध है। रात में करीब 12.30 बजे नाचने के बाद खेत में बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी गांव के भारत व इंदरसिंह आए। दोनों के साथ में बैठने की बात पर चिल्लाचौट कर रहे थे, अनिल मौके से भागनेे लगा तो इन युवकों ने उसका पीछा किया, इसी कारण अनिल कुएं में गिर गया था। पुलिस ने युवती के बयान सहित पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी भारत पिता गणपत व इंदरसिंह पिता मांगलिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरियां ने बताया कि मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच की जा रही थी। युवती ने बताया कि दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी गांव के ही दो युवक आए व चिल्‍लाने लगे, इसी कारण मृतक अनिल भाग रहा था। दोनों की युवक अनिल का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान अनिल कुएं में गिर गया था जिससे उसकी मौत हो गई। बयानों के आधार पर ही वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है, जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment: