धार~मौसम में हुआ परिवर्तन, आंधी तूफान के कारण मेले का टैंट उडा, पेडों को हुआ नुकसान, दीवार गिरने से पांच को आई चोट,~~
धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )
मौसम में हुए अचानक बदलाव का असर धार जिले में भी देखने को मिला हैं, कल रात के समय तेज हवा आंधी चली हैा जिसके कारण काफी नुकसान हुआ हैं। हवा की गति अधिक होने के कारण तीन स्थानों पर दीवार भी गिरी, जिसमें पांच लोगों को चोट आई है। घायलों को रात में ही परिजन धार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया हैा इधर रात में डेढ़ घंटे चली तेेज हवा के कारण कई पेड भी धाराशाई हो गई, वहीं रात में बिजली भी गुल हो गई थी, कुछ पेड़ विद्युत लाइन पर भी गिरे, जिसके कारण भी सप्लाई बाधित रहा, सोमवार सुबह भी शहर की कई कॉलोनियों में लाइन नहीं थी।
दरअसल वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर जारी हैं, प्रदेश में पहले से ही तीन सिस्टम एक्टिव है, जिसके बाद चौथ वेस्टर्न आने के कारण अब इस प्रकार की स्थिति मौसम में बनी हैा नौतपा की शुरुआत से ही गर्मी बढ़ने के बजाय मौसम में सुबह व शाम के समय ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार 28 मई से नया डिस्टबेंस आने के कारण सिस्टम और मजबूत हुआ हैं, इसी कारण तेज हवाएं चल रही हैा अगले दो दिन इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा कल रात में आए। आंधी तूफान के बाद सोमवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा लगा हुआ हैं, इसके कारण दिन के तापमान में कोई ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई हैा नौतपा शुरु हुए पांच दिन बीत चुके हैं, किंतु तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बना हुआ है।
मेले में हुआ नुकसान
शहर के उदय रंजन क्लब मैदान में अनंत जीवन सेवा एवं शोध समिति इंदौर के माध्यम से कला एवं शिल्प को लेकर धार उत्सव के रुप में मेला लगा हुआ हैा कल रात में आए आंधी तूफान के कारण इस मेले में काफी नुकसान हुआ हैा मेले में करीब 45 से अधिक दुकानें लगी हुई हैं, हवा चलने के कारण टेंट व पतरे उड गए थेा कुछ दिनों का पूरा टैंट ही अलग होकर जमीन पर गिर चुका हैा हालांकि रात में ही दुकानदारों ने बचाव के लिए सामान हटाना शुरु कर दिया था, इसके कारण सामान को नुकसान कम हुआ हैा किंतु दुकानें पूरी तरीके से बर्बाद हो चुकी हैा दुकान संचालक इम्तियाज अहमद ने बताया कि रात में तेज हवा चलने के कारण टीन शेड उड़ गए, सभी व्यापारियों का करीब ४ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
दीवार गिरी, पांच घायल
आंधी तूफान के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कच्चे मकानों को भी नुकसान हुआ हैा धार शहर सहित दो गांवों में घरों की दीवार गिरी हैा अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेतपुरा में तीन घरों के शेड व दीवार गिरी हैं, यहां पर पिंकी पति सुरेश उम्र 35 साल घायल हुई हैा ग्राम पाडलिया निवासी गुडडी बाई पति रमेश उम्र 30 साल को भी चोट आई हैा वहीं सागौर के समीप ग्राम उज्जैनी में एक ही परिवार के तीन लोगों को चोट आई हैं, अस्पताल में चंदा पति मुकेश, मुकेश पिता नानुराम व कामलीबाई पति नानुराम को परिजन लेकर आए थे
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
29 मई 39-० डिग्री 23-2 डिग्री
28 मई 38-2 डिग्री 23-1 डिग्री
27 मई 38 डिग्री 23-6 डिग्री
26 मई 37 डिग्री 24-2 डिग्री
25 मई 40 डिग्री 24-0 डिग्री
24 मई 39 डिग्री 23-2 डिग्री
23 मई 38-5 डिग्री 23-0 डिग्री




Post A Comment: