धार~खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी.....

रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर नगर में निकली विशाल शौर्य यात्रा~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस तिथि अनुसार 27 मई को धार शहर में हिंदू बलिदानी संगम संस्था के द्वारा विशाल शौर्य वाहन यात्रा का निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में वाहन शामिल हुए। यात्रा पीजी कॉलेज से शुरू होकर नगरभर में निकली। यात्रा का जगह-जगह विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संस्थाओं ने भव्य पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कॉलेज ग्राउंड में सभा का आयोजन भी किया गया। मुख्य वक्ता सचिव दवे, संयोजक समंदर सिंह पटेल, रानी लक्ष्मीबाई के वंशज प्रीति झांसी वाले ने भी संबोधित किया।
जिहाद बर्दास्त नहीं- पटेल
हिंदू बलिदानी संगम समिति के संरक्षक व यात्रा संयोजक समंदर सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि धार जिले में हिंदू समुदाय किसी भी प्रकार का जिहाद बर्दाश्त नहीं करेगा। जिहादी मानसिकता के लोग एक बात कान खोल कर सुन लें। समाज में जागरूकता आ गई और समाज को छलने वाले बेनकाब होंगे। श्री पटेल ने कहा कि भारत हजारों वर्षों के संघर्ष के बाद भी आज सीना ताने खड़ा है उस का प्रमुख कारण यह है कि भारत ने कभी अपनी संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को नहीं छोड़ा। इसके लिए हजारों देशभक्तों और महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया। देश और संस्कृति के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हमारा दायित्व बनता है कि हम उन्हें समय-समय पर याद करें।
षड़यंत्रों का मुकाबला करना हमारा दायित्व-दवे
मुख्य वक्ता श्री दवे ने कहा की हिंदू और देशविरोधी शक्तियां सिर उठाकर चल रही इन सभी षडयंत्रों का मुकाबला करना हमारा दावित्व है। संस्था ने रानी लक्ष्मीबाई को याद किया उसके बलिदान को याद किया और सबको एक ताने-बाने में बुना। आशा करते है इस प्रकार के आयोजन और होते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यरूप से 1008 महा मंडलेश्वर दादू जी महाराज, द केरला स्टोरी के सूर्यपाल सिंह, वाहन यात्रा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जवरा, भाजपा नेता संजय वैष्णव, उमेश गुप्ता, चंदन सिंह सुनेर, सहसंयोजक देवकरण जाट, विजय गवली, ममता जोशी, दीपक शर्मा, विनीता जोशी, श्रीमती रेखा मेहता, मंत्री पुष्पलता गायकवाड, प्रचार मंत्री ओमप्रकाश सोलंकी, सूर्या दुबे, पप्पी मकवाना, महेश रावला, लव प्रजापत आदि उपस्थिति थे। जानकारी समिति मीडिया प्रभारी कमल सिंह सोलंकी ने दी।
Share To:

Post A Comment: