बड़वानी~सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने ली बैठक~~
बड़वानी / सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में सफाई कर्मी के कार्यरत विभागो के अधिकारियो की बैठक लेकर सफाई कर्मचारियो के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशो की जानकारी दी । इस दौरान कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री निलेशसिंह रघुवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती रूपरेखा यादव, नगर पालिका अधिकारी बड़वानी श्री भूपेन्द्र दीक्षित, सेध्ंावा श्री कमलेश पाटीदार, समस्त नगर निकायो के सीएमओ, वार्ड क्रमांक - 11 का पार्षद श्री अविनाश कलोसिया सहित वाल्मिकी समाज के अध्यक्ष श्री राकेश टाके व समाजजन उपस्थित थे ।
बैठक में दिये गये निर्देश
ऽ नगर पालिका, नगर निकाय, अस्पताल, पुलिस व जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियो को दो हजार रूपये प्रतिमाह से अधिक वेतन मिलने पर नियमानुसार उनका बीमा योजना के तहत बीमा का कटौत्रा किया जाये ।
ऽ नगर निकायो में कार्यरत सफाई कर्मियो को शासन के नियमानुसार विनियमित कर्मचारियो को नियमित किया जाये ।
ऽ सफाई कर्मी की मृत्यु की दशा में उसके परिजनो को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है।
ऽ सफाई कर्मचारियो का पीएफ व बीमा शासन के नियमानुसार कटोत्रा करते हुये, उसे समय पर शासकीय कोष में नगर पालिका व नगर निकाय अपना अंश मिलाकर जमा करें ।
ऽ नगर निकायो में सफाई कर्मचारी ठेके पर नहीं रखे जाये ।
ऽ बड़वानी में सफाई कामगारो के लिये सामुदायिक भवन बनाया जाये ।
ऽ ग्राम पंचायतो में बने स्वच्छता परिसरो में वाल्मिकी समाज के लोगो को कार्य दिया जाये । जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को भी रोजगार मिल सके ।
ऽ अस्पतालो में कार्यरत आउटसोर्स के कर्मचारी उद्यमिता विकास केन्द्र ( सैडमेप ) के माध्यम से ही रखे जाये ।
ऽ सफाई कर्मियो के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिये इनके बच्चो को विशेष प्रशिक्षण दिलवाकर, सफाई कामगार वित्त विकास निगम के माध्यम से ऋण दिलवाया जाये ।



Post A Comment: