बड़वानी~सीनियर शालेय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए 6 छात्र, छात्राओं का हुआ चयन~~


बड़वानी / जनजातीय कार्य विभाग बड़वानी के छात्र, छात्राओं ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिसमें जिले के 06 खिलाड़ी छात्र, छात्राओं का चयन विभिन्न खेलों की सीनियर शालेय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। जिसमें छात्र गोविन्द पिता दिनेश कक्षा 12वी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक- 2 बडवानी का खो-खो में जो कि 06 से 12 जून तक दिल्ली में आयोजित शालेय राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसी प्रकार एथेलेटिक्स में छात्र विनेश पिता सुखराम कक्षा 11वीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वरला का क्रांस कन्ट्री दौड़ में छात्र श्री हर्ष पिता संतोष कक्षा 12वीं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सेंधवा को 100x400 मीटर रिले दौड़ में एवं छात्रा कुमारी सेवन्ती पिता मंगलसिंह कक्षा 11वीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंधवा का हाई जम्प में जो 6 से 9 जून तक भोपाल में आयोजित शालेय राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
 इसी प्रकार हॉकी खेल में उपलब्धियाँ मिली है। जिसमें छात्र श्री आशाराम पिता कलीम कक्षा 12वीं शासकीय बालक खेल परिसर बडवानी एवं छात्रा कुमारी सलोनी पिता अनिल कक्षा 9वीं शासकीय उत्कष्ट विद्यालय बड़वानी का चयन शालेय राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता-ग्वालियर के लिए जो कि 8 से 12 जून तक ग्वालियर में आयोजित होगी । खिलाड़ी छात्र, छात्राओं की इस बेहतरीन उपलब्धियों पर सहायक आयुक्त श्री श्री निलेशसिंह रघुवंशी व जिला खेल अधिकारी श्री मुकेश मालवीया ने बधाई व शुभकामनाएँ दी है। उक्त खेल प्रतियोगिताओं से पूर्व भोपाल में प्री-नेशनल कोचिंग कैम्प आयोजित होगा।
Share To:

Post A Comment: