धार~फूलों का तारों का सबका कहना हैं। एक हजारों में मेरी बहना हैं, सारी उमर हमें संग रहना हैं~मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

फूलों का तारों का सबका कहना हैं। एक हजारों में मेरी बहना हैं, सारी उमर हमें संग रहना हैं। कुछ इस तरह से बहनों के लिए गाना प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंधवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गाकर अपने संबोधन की शुरुआत की। कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री चौहान ने महिला को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं जहां विभिन्न संपत्तियां महिलाओं के नाम पर पंजीकृत हो रही हैं वहीं बहनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। लाडली लक्ष्मी योजना प्रारंभ करने से मध्य प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य आसान हुआ है। योजना से मिलने वाली राशि से महिलाओं को छोटे-छोटे खर्चों के लिए अन्य लोगों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
दरअसल में धार जिले की गंधवानी विधानसभा के ग्राम गरवाल में रविवार को लाडली बहनाओं से संवाद को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम के साथ केंद्रीय कपड़ा व उधोग मंञी पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्य मंञी दर्शना विक्रम जरदोश भी पहुंची है। कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर पहुंचने के पहले सीएम चौहान का स्वागत बेटियों के द्वारा किया गया, इसके बाद मंच पर दीप प्रज्वलित करते हुए विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। लाडली बहना महा सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के पहुंचने पर जनजातीय समाज ने पारंपरिक ढंग और तीर-कमान भेंट कर स्वागत किया। सीएम और केंद्रीय मंत्री के पहुंचने पर लाड़ली बहना सेना ने अगवानी की। मंच पर सीएम के साथ उधोग मंञी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक नीना वर्मा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यहां पर सीएम लाडली बहनों से संवाद करने के साथ ही 229-66 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण व 187 करोड रुपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम में किया गया।
सीएम को सौंपी चिठ्ठीयां
स्वागत कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना की राखी से सीएम को सौंपी गई। इस अवसर पर धार जिले के 13 विकासखंड की बहनों ने सीएम को चिट्ठियां भी लिखी थी, जिसे भी मंच के माध्यम से सांकेतिक रुप से सौंपने के साथ ही एक चिट्ठी का वाचन भी किया गया। सीएम के पहले लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री दर्शना विक्रम जरदोश ने कहा कि यह सौभाग्य मध्य प्रदेश को मिला है, जिसमें टेक्सटाइल क्षेत्र में अद्भुत कार्य होगा। उन्हें विश्वास है कि इस क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता से अच्छा कार्य होगा। महिलाओं की भागीदारी से अच्छे परिणाम मिलेंगे। पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क से महिलाएं अधिक सशक्त होंगी। मध्यप्रदेश कई उत्पादों में जी आई टैग प्राप्त कर रहा है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के विशेष आभारी हैं जिन्होंने इस टेक्सटाइल पार्क के लिए जमीन और अन्य सुविधाएं दी हैं, हम सब मिलकर तेजी से कार्य करेंगे। धार अंचल के विकास को गति मिलेगी। करीब दो लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा। आदिवासियों के साथ पत्तल में खाया खाना
मंचीय कार्यक्रम के पहले ग्राम साली में भी एक आयोजन रखा गया था, जहां पर सीएम सहित केंद्रीय मंञी वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। यहां पर कार्यक्रम के तहत सीएम ने सांकेतिक रुप से हितग्राहियों को पटटों का वितरण किया। गाँव साली के 115 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भूमि का भू-अधिकार पत्र प्रदान किया। जिसके बाद हितग्राहियों के साथ परंपरागत रूप से मिट्टी के गिलास, दोना और पत्तल में भोजन भी सीएम ने आदिवासियों के साथ बैठकर किया। यहां पर सभी के लिए मक्का की रोटी व दाल पानिएं बनाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने विशेष व्यंजन का लाभ लिया। यहां पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवारों में सदस्य बढ़ गए हैं। बड़े हो गये बच्चों के परिवार को आवास की आवश्यकता है। इसलिए हमने हर गरीब परिवार को आवास के लिए आवासीय भू-अधिकार पत्र देने का निर्णय लिया है। आज ऐसे परिवारों के सदस्यों को आवासीय भूमि के पट्टे दिए गए हैं। अब मप्र में कोई भी गरीब मजबूर नहीं रहेगा।
ग्रामीणों ने गाया मंगलगीत  
मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंञियों के पहुंचने पर पाञ हितग्राहियों सहित परिवार के लोगों ने स्वागत में परम्परानुसार मंगल गीत गाये। मंगल गीत में कहा कि भैया क याद करू मक घड़ी-घड़ी हिचकी आव, भाई वाट देकु कब आवग भैया क ळेंण मन पानिया बणाया। भैया क ळेंण मन लड्डू बणाया। जिसके बाद मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों के साथ बैठ कर गीत सुना और बहनों को साड़ियाँ भेंट की। योजना में धार जिले में 4012 हितग्राहियों को आवासीय भूमि के पट्टे स्वीकृत किये गए हैं। सरदारपुर तहसील के 1332 पात्र हितग्राही, कुक्षी के 711, धरमपुरी के 369, बदनावर के 355, गंधवानी के 319, पीथमपुर के 271, मनावर एवं धार के 250-250 और डही के 155 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भू-अधिकार पत्र देकर आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किए।
जिंदगी बदलना मेरा उद्देश्य
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों द्वारा दिए गए भाषण के पश्चात अंत में सीएम चौहान ने बहनों को संबोधित किया था। सीएम ने कहा कि बहनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं।योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और कार्यों पर निगरानी रखने के लिए लाडली बहना सेनाओं की भूमिका को सक्रिय बनाया जाएगा। सभी ग्रामों में लाडली बहना सेनाएं बनेगी। बड़े ग्रामों में 21 सदस्य और छोटे ग्रामों में 11 सदस्य गठित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की जिंदगी बदलना मेरी जिंदगी का उद्देश्य है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं। आगामी 15 अगस्त एक लाख पदों की भर्ती का कार्य पूर्ण होगा। इसके पश्चात भी सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने का कार्य निरंतर चलेगा।
गुलाब के फूलों से किया स्वागत
मुख्यमंत्री ने रैंप के माध्यम से बहनों के बीच पहुंचकर सबसे पहले हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया, इसके बाद मंच के समीप बैठी महिलाओं पर गुलाब के फूल बरसाकर स्वागत किया। सीएम ने कहा कि कहा कि वर्ष 2017 में विशेष पिछड़ी जनजातियों बेगा सहरिया और भारिया के लिए 1000 मासिक प्रदान करने की योजना प्रारंभ की गई थी। इस राशि से महिलाएं घर में फल दूध सब्जी आदि खरीदने का कार्य कर सकती हैं। 10 जून से महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलने लगेगा। पूर्व सरकार ने संबल योजना को बंद कर दिया था ।इसी तरह कन्याओं के विवाह के लिए भी सहायता देने का कार्य बंद हो गया था, जिसे पुनः प्रारंभ किया गया। गरीब वर्ग के हित में सीएम राइज विद्यालय उपयोगी होंगे। ग्रामों में निर्धन तबके के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों की व्यवस्था होना चाहिए। इसी तरह हिंदी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की पहल भी की गई है। सीखो और कमाओ योजना के माध्यम से युवाओं को सहायता देने की योजना की भी जानकारी दी।
Share To:

Post A Comment: