झाबुआ~सीखो कमाओ योजना-बेरोजगारों को निजी कंपनियों में प्रशिक्षण के साथ हर माह प्रदान की जाएगी राशि~~
शैक्षणिक व टेक्निकल योग्यता से मिलेगा प्रशिक्षण.~~
झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~
बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नई योजना लागू की जा रही है। जिसमें युवा अपनी पसंद का हुनर चुनकर उसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्रतिमाह एक राशि भी प्रदान की जाएगी। इस योजना के अप्रेंटिस की तरह लागू किया जा रहा है। यह योजना तकनीकी शिक्षा,कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना है।
शुरू होगी जून माह से पंजीयन की प्रक्रिया.........................
योजना के तहत जून माह से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसका क्रियान्वयन कौशल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना में 12वीं या आईटीआई पास अथवा उच्च शिक्षित युवा भी लाभान्वित हो सकेंगे। योजना अंतर्गत ट्रेनिंग के दौरान 5वीं से 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को 8 हजार रुपए, आईटीआई पास को 8 हजार 500 रुपए, डिप्लोमाधारी को 9 हजार रुपए और स्नातक अथवा उच्च शिक्षित युवाओं को 10 हजार रुपए प्रशिक्षण के रूप में प्रतिमाह दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद छात्र प्रशिक्षणार्थी को रोजगार मिल सकेंगे।
होगा चयन होने पर ऑनलाइन अनुबंध.................
रजिस्ट्रेशन के बाद संस्थान रजिस्टर्ड युवाओं के ऑनलाइन या फोन पर साक्षात्कार ले सकेंगे। चयन होने पर ऑनलाइन अनुबंध होगा। प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली स्टाइपेंड की राशि का 25 प्रतिशत संस्थान को प्रशिक्षणार्थी के बैंक खाते में जमा करनी होगी। शेष 75 फीसदी राशि शासन द्वारा डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। प्रशिक्षण पश्चात सर्टिफिकेट मिलेगा।
क्रियान्वयन जल्द शुरू होने वाला है...................
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का क्रियान्वयन जल्द शुरू होने वाला है। अभी पोर्टल पर इसकी पूरी जानकारी अपलोड हो रही है। शीघ्र ही इसकी एक लिंक जारी होगी। इसके माध्यम से युवा रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके बाद संबंधित कंपनियों द्वारा उनका साक्षात्कार लिया जाएगा और उनकी शैक्षणिक व टेक्निकल योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।
...........मोहनसिंह गरवाल- जिला कौशल विकास अधिकारी



Post A Comment: