झाबुआ~5वीं और 8वीं के नतीजों में अब निकल रही हैं खामियां~~
झाबुआ। पहली बार प्रदेश स्तर पर एक साथ ऑनलाइन जारी हुए 5वीं और 8वीं के नतीजों में कई खामियां सामने आ रही है। इससे साफ लग रहा है कि रिजल्ट तैयार करने के दौरान कोई जांच पड़ताल नहीं की गई। अब इसे सुधारने की कवायद की जा रही है। इसके तहत राज्य शिक्षा केंद्र ने 27 मई तक का मौका दिया था। नतीजा 15 मई को घोषित किया गया था। इसमें सबसे बड़ी खामी यह निकली कि कई स्कूलों ने छात्रों की छमाही व प्रोजेक्ट वर्क के अंकों को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया था। नतीजे जारी करने से पहले यह देखा जाना चाहिए था। इसके अलावा कुछ स्कूलों में बच्चों को ऐसे विषय में फेल कर दिया गया, जो पढ़ाया ही नहीं जाता।
पोर्टल फिर खोला गया था............
इस बार 5वीं, 8वीं के अंक सीधे ऑनलाइन अपलोड किए गए थे। मूल्यांकन पूरा होने के बाद पोर्टल पर अंकों को अपलोड करने की लिंक बंद कर दी गई थी। अब जब रिजल्ट में कई खामियां निकल रही हैं तो उसे दोबारा सक्रिय कर दिया गया है। 23 से 27 मई 2023 तक यह चालू रही। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस जो जारी पत्र में कहा था कि उक्त अवधि के दौरान छमाही व प्रोजेक्ट के अंक अपलोड कर दिए जाएं। डीपीसी एवं बीआरसीसी को इसके लिए जवाबदेह बनाया गया था।



Post A Comment: