झाबुआ~ढाई माह चलेगी प्रवेश प्रक्रिया,सीएलसी के होंगे तीन राउंड............

एडमिशन की गाइडलाइन हुई जारी,अधिकतम 15 कॉलेजों की चॉइस फिलिंग-कियोस्क सेंटर से भी करवा सकते है रजिस्ट्रेशन~~

झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~


 25 मई गुरुवार से कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसका टाइम टेबल भी जारी हो चुका है। इस बार लगभग ढाई महीने तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। पहली बार कॉलेज लेवल काउंसिलिंग के तीन राउंड रखे गए है। उच्च शिक्षा विभाग ने बीएड,डीएड,एमएड और बीपीएड-एमपीएड जैसे कोर्स में एडमिशन का भी पूरा शेडयूल जारी कर दिया है। इस बार 14 अगस्त से पहले एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर 1 अगस्त से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

-पीजी-स्नातकोत्तर का शेड्यूल-

पहला राउंड-
26 मई से 13 जून तक रजिस्ट्रेशन। 27 मई से 16 जून तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन। 20 जून का लिस्ट आएगी। 24 तक संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करना होगी।

दूसरा राउंड-
सीएलसी का यह पहला राउंड होगा-20 जून से 28 जून तक रजिस्ट्रेशन। 21 जून से 1 जुलाई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन। 4 जुलाई का लिस्ट आएगी। 8 जुलाई तक संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करना होगी।

तीसरा राउंड -
सीएलसी का यह दूसरा राउंड होगा-7 जुलाई से 12 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन। 8 जुलाई से 15 जुलाई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन। 19 जुलाई को लिस्ट आएगी। 19 जुलाई से 22 तक संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करना होगी।

चौथा राउंड-
सीएलसी का यह तीसरा और कुल आखिरी राउंड होगा-21 जुलाई से 25 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन। 22 जुलाई से 28 जुलाई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन। 31 जुलाई को लिस्ट आएगी। 4 अगस्त तक संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करना होगी। 5 से 9 अगस्त तक अपग्रेड के विकल्प वाले छात्रों को फीस भरने का मौका अलग से मिलेगा।


यूजी-स्नातक का शेड्यूल-

पहला राउंड-
25 मई से 12 जून तक रजिस्ट्रेशन। 26 मई से 15 जून तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन। 19 जून का लिस्ट आएगी। 23 तक संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करना होगी।

दूसरा राउंड-
सीएलसी का यह पहला राउंड होगा-19 जून से 27 जून तक रजिस्ट्रेशन। 20 जून से 30 जून तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन। 3 जुलाई का लिस्ट आएगी। 7 जुलाई तक संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करना होगी।

तीसरा राउंड-
सीएलसी का यह दूसरा राउंड होगा-7 जुलाई से 12 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन। 8 जुलाई से 15 जुलाई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन। 18 जुलाई को लिस्ट आएगी। 18 जुलाई से 22 तक संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करना होगी।

चौथा राउंड-
सीएलसी का यह तीसरा और कुल आखिरी राउंड होगा-20 जुलाई से 24 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन। 21 जुलाई से 27 जुलाई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन। 31 जुलाई को लिस्ट आएगी। 4 अगस्त तक संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करना होगी। 5 से 9 अगस्त तक अपग्रेड के विकल्प वाले छात्रों को फीस भरने का मौका अलग से मिलेगा।

Share To:

Post A Comment: