झाबुआ~मौसम का तांडव -आधी रात को तेज आंधी के साथ हुई बारिश,33 केवी लाइन टूटने से पांच फीडर पर छह घंटे बंद रही बिजली~~
नौतपा ठंडा 3 डिग्री लुढ़का तापमान,आने वाले दिनों में भी नौतपा के तपने के असार नही-ंतेज बारिश से सड़कें जलमग्न~~
झाबुआ। नौतपा के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को वैसे तो सुबह से आसमान साफ था लेकिन सुबह करीब 10 बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलना शुरू हो गई। सुबह उठी काली घटाओं से नौतपा का जोश ठंडा हो गया व गर्मी गायब हो गई। आधी रात को तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई,जिससे न सिर्फ गर्मी के तेवर नरम पड़ गए है। वहीं 33 केवी लाइन टूटने से कई इलाकों में बिजली संकट गहराया गया। बता दें कि गुरुवार से भले ही नौतपा शुरु हो गए। लेकिन रात 11 बजे अचानक मौसम ने पलटा खाने से गर्मी के तेवर ठंडे पड़ गए। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो
गया,जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप हो गई,करीब छह घंटे तक पांच फीडरों से जुड़े इलाकों में लोग बिना बिजली के परेशान होते रहे।
गया,जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप हो गई,करीब छह घंटे तक पांच फीडरों से जुड़े इलाकों में लोग बिना बिजली के परेशान होते रहे।



Post A Comment: