झाबुआ । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के वचन पत्र में प्रथम दृष्टया प्रदेश की महिलाओं को सशक्त समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है ।कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश की महिलाओं के कल्याण के लिए नारी शक्ति सम्मान योजना का शुभारंभ छिंदवाड़ा के परासिया से किया जा रहा है वही स्थानीय विधायक कार्यालय में 9 मई से नारी शक्ति सम्मान योजना के फॉर्म भरना प्रारंभ होंगे जहां उन्हें जानकारी ही सबमिट करना होगी ।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिलों में नारी शक्ति सम्मान के फार्म कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भरेंगे । यह योजना 2023 मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के प्रत्येक महिलाओं को प्रतिमाह 1500 एवं 500 में रसोई गैस सिलेंडर देने के संकल्प के साथ प्रदेश भर में शुरू की जा रही है ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने समस्त कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान योजना से उन्हें जोड़ें और वर्ष 2023 में कांग्रेस सरकार आने पर उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त होगा उस से अवगत कराएं । इस ऐतिहासिक योजना का लाभ दिला कर लाभान्वित करवाने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें ।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस शहर कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अन्य मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षों को क्षेत्रवार जवाबदारी सौंपी जा रही है । विधायक वीर सिंह भूरिया,वाल सिंह मेडा प्रदेश,युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर, उपाध्यक्ष अकमल डामोर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता,पूर्व विधायक जेवियर मेडा,गेंदाल डामोर, यामीन शेख, सुरेश मुथा ,
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया, युवा नेता आशीष भूरिया,गौरव सक्सेना,शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाभर, बबलू कटारा, हेमचंद डामोर,शंकर सिंह भूरिया,राजेश भट्ट व समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,समस्त मोर्चा संगठन अध्यक्ष गण, जिला पंचायत जनपद पंचायत प्रतिनिधियों ने नारी शक्ति सम्मान यात्रा के फार्म भरवाने का आह्वान कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से किया।
Post A Comment: