खिलेडी~~नागदा(धार) में राजपूत समाज का 37वा सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न~~
24 नवदम्पति ने परिणय बन्धन में बंध कर की नवीन जीवन शुरुआत~~
बदनावर तहसील की नागदा पंचायत में सामूहिक विवाह में नव दंपति, नवजीवन व नवप्रणय के बंधन में बंधने जा रहे दंपतियों को मंगलमय शुभकामनाएं देता हूं। समिति हमारी सदा नव संकल्पित रहती है, आज हमें दिवंगत रतन सिंह कामदार की कमी खल रही है।उन्होंने बहुत सालों तक निस्वार्थ समाज सेवा की और धर्मशाला की प्रगति में निरंतरता रखी इसे कभी रुकने नहीं दिया। कैसा भी समय रहा हो समिति सदैव समाज के उत्थान व उन्नति के लिए तत्पर रहती है। युवा मंडल भी तैयार हो चुका है जो जागरूक होकर प्रत्येक गांव में अपनी सक्रियता व सजगता से नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उक्त प्रेरक बातें राजपूत समाज धर्मशाला रंगाराखेड़ी नागदा में आयोजित 37 वे विवाह सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव ने व्यक्त किए।रविवार रात्रि में आचार्य अनिल शास्त्री व पंडित समूह के सान्निध्य में 24 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। प्रारंभ में समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परिहार दंपत्ति ने पं. शास्त्री के आचार्यत्व में गणेश व शांति पूजा अर्चना की। मंचासीन अतिथियों मंत्री दत्तिगांव, समाजसेवी कमल सिंह पटेल, सम्मेलन अध्यक्ष इंदर सिंह जादौन, धर्मशाला अध्यक्ष दशरथ सिंह पटेल, भेरू सिंह खंडीगारा,मनोहर सिंह पटेल, भारत सिंह मंडलोई,, रतन सिंह पिंजराया, ईश्वर सिंह आदि का पुष्पहार व साफा बांधकर स्वागत किया। स्वागत भाषण टीकम सिंह उमठ ने दिया।
*सम्मेलन में पहुंची प्रथम वधु का किया स्वागत*
रंगाराखेड़ी नागदा विवाह सम्मेलन में समिति के नियमो का पालन करते हुए निर्धारित समय से पूर्व पहुंची बाग की दुल्हन का अध्यक्ष जादौन ने तिलक लगाकर व राशि भेंटकर स्वागत किया। समिति में वधुओं व वर पक्ष को बैठने की व्यवस्था प्रथक रूप से की गई थी।इसी तरह भोजन व्यवस्था भी महिला पुरुषों के लिए प्रथक रखी थी। भोजन व्यवस्था नवयुवक संगठन समिति ने संभाली।
*दत्तिगांव ने दिये समिति को 11 लाख*
मंचीय आयोजन के दौरान मंत्री दत्तिगांव ने उनके पिता स्वर्गीय प्रेम सिंह दत्तिगांव की स्मृति में 11 लाख रुपए धर्मशाला समिति को विकास कार्य के लिए देने की घोषणा की जबकि सामुहिक विवाह समिति को पृथक से 1 लाख रुपये नगद प्रदान किये व फोर लाइन से धर्मशाला तक सीसी मार्ग बनाने के लिए प्राक्कलन बनाकर स्वीकृति की बात कही।बाद में अतिथियों ने मंडप में पहुंचकर वर वधुओ को आशीर्वाद व उपहार भेंट किया। समिति ने दहेज की सामग्री में पलंग,घरेलू सामान, स्टील बर्तन, मंगलसूत्र, बिछुड़ी, सामूहिक सिंचावनी की राशि प्रदान की। अलसुबह 4 बजे से प्रारंभ हुआ बिदाई का सिलसिला सुबह तक चलता रहा। आयोजन में अलसुबह तक समिति के भुवान सिंह सोलंकी, मुकेश फौजी, सागर सिंह चावड़ा मोहन सिंह सरपंच, मेहरबान सिंह रेशमगारा, हकम सिंह, केवल सिंह, विनोद सिंह पटेल, भोम सिंह, अमृत सिंह राठौर, हटे सिंह आदि व्यवस्था में लगे रहे। कार्यक्रम का संचालन गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने किया। आभार ईश्वर सिंह तंवर सनावदा ने माना।
Post A Comment: