खिलेडी~~गायरी समाज के आराध्य भगवान श्री देवनारायण के मंदिर जीर्णोद्धार हेतु समाज जन की एक नई पहल~~

समाज के लोगो को मजबूत करने हेतु जनचेतना रैली 31 मई को निकलेगी~~

जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~


अखिल भारतीय गायरी चौधरी महासभा के द्वारा आराध्य भगवान श्री देवनारायण जी मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिए 31मई दोपहर 1बजे से 9 जून तक जन चेतना यात्रा निकाली जाएगी। ज्ञात हो कि धार जिले में गायरी चौधरी समाज के करीब 50 मन्दिर जिनमे कुछ तो नवनिर्मित हो रहे है वही कुछ मन्दिर प्राचीन है इन सभी मन्दिर को संरक्षित कर जीर्णोद्धार हेतु यात्रा निकाली जा रही है वही राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु प्रसाद चौधरी ने बताया की क्षत्रीय मेवाड़ा गायरी महासभा श्री देवनारायण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर सरकार का ध्यान
आकर्षित किया जाएगा। इसी हेतु समाजजन मन्दिरों के उत्थान के लिए प्रयास रत है यह जन चेतना यात्रा धार से माँ पीपल देवी मंदिर से प्रारम्भ होगी।यात्रा के समापन के पहले 9 जून को बदनावर एस डी एम कार्यलय पर क्षत्रीय मेवाड़ा गायरी महासभा श्री देवनाराय बोर्ड गठन की माग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
Share To:

Post A Comment: