धार~आदिवासियों को एकजुट कर सरकार बनाएंगे-टेकाम~~ 

 धार/ रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेश आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामू टेकाम धार जिला कांग्रेस कार्यालय बस स्टैंड पहुंचे ! कांग्रेस कार्यालय मैं प्रदेश कांग्रेश के महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला के नेतृत्व में स्वागत किया गया, इस अवसर पर प्रदेश आदिवासी प्रकोष्ठ कांग्रेस के उपाध्यक्ष राधेश्याम मूवेल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला, जिला पंचायत सदस्यगण अशोक डावर, मुकाम सिंह अलावा, जिला आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जालम सिंह मोरी, सुखराम मकवाना, किशन सिंगार, अनिल कटारे, रानी देवड़ा, मेहताब सिंह, दिलीप वसुनिया, कमल सिंह दरबार, सुखराम चौहान, शकील खान, प्रमोद सेनापति, कमल राठौर, पार्षद ईश्वर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह दरबार, तिरला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पाटीदार, प्रवीण पाटील, अभिषेक मांडव आदि कार्यकर्ता नेता मौजूद थे !
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी प्रकोष्ठ कांग्रेस श्री रामू टेकाम ने अपने वक्तव्य मैं कहा कि मैं पूरे प्रदेश के अंदर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी जो जिम्मेदारी दी है पूरे प्रदेश के आदिवासी सीटों पर कांग्रेश के आदिवासी भाइयों को एकजुट कर कांग्रेश को विजय दिलाना है इसी संकल्प को लेकर अलग-अलग गुटों में आदिवासी जो बटा हुआ है उनको एकजुट कर कांग्रेस के हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनाना है!
 इस अवसर पर श्री कुलदीप सिंह बुंदेला ने कहा हम लोग आदिवासियों भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस के पक्ष में पूरे जिले की सातों सीटें जीतकर आएंगे यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं!
 कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश कांग्रेश कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सिंह डंग ने किया एवं आभार मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पंकज लोधा ने व्यक्त किया!
Share To:

Post A Comment: