धार~ जिले की अंडर 22 क्रिकेट टीम घोषित~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा जो खण्डवा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 25 अप्रैल से आयोजित की जाएगी इस हेतु धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिनांक 23 .04 .2023 को स्थानीय उदय रंजन क्लब मैदान पर चयन ट्रायल आयोजित किया गया जिसमें अंडर- 22 की क्रिकेट टीम की घोषणा की गई चयन प्रमोद फाटक प्रमोद शर्मा , राजेंद्र सिंह चौहान आलोक दुबे एवं दीपक मुदलियार ने किया चयन स्पर्धा में जिले की समस्त तहसीलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया चयनित टीम इस प्रकार है !प्रांजल बघेल (कप्तान), स्वराज तड़वाल (उपकप्तान), अरविंद सिंह, नीलेश पटेल, आदित्य सक्सेना, आर्यन चंदेल, प्रकाश जाट, जतिन त्रिवेदी, सौरभ यादव, रोहित वर्मा, प्रभात शर्मा, मधुर जबलकर ,राज जायसवाल ,विशेष मारूले ,आदित्य भुर्रा चयनित टीम को एसोसिएशन के चेयरमैन श्रीमंत करण सिंह जी पवार अध्यक्ष प्रदीप जोशी ,उपाध्यक्ष धीरेंद्र दिगे, विनोद जी मित्तल डॉ अजय माइकल आदि ने बधाई प्रेषित की।
Share To:

Post A Comment: