धार~मारपीट व पथराव के बाद क्षेञ में शांति
पुलिस ने दोनों पक्षों की और से किया प्रकरण दर्ज
13 आरोपी गिरफ्तार~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

शहर के बस स्टैंड क्षेञ में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट सहित पथराव की घटना के बाद से ही पूरे क्षेञ में शांति हैं, हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से रविवार को भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर मामले की जांच में जुटी कोतवाली पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की और से अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं पथराव करने वाले युवकों की जानकारी जुटाने के साथ गिरफ्तारी को लेकर एक टीम भी गठित की गई थी, इसी टीम के पुलिसकर्मियों ने देर शाम तक दोनों पक्षों की और से कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
दरअसल कोतवाली थाना अंतर्गत शास्ञी कॉलोनी व खटीक मोहल्ला क्षेञ के दो पक्षों के युवकों में कल पुराने झगडे व घुरने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ देर में ही विवाद बढ गया व मारपीट सहित पथराव भी शनिवार दोपहर के समय हुआ था, हालांकि महज कुछ मिनटों में ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा व मामले को शांत कर दिया था। पुलिस समय रहते नहीं पहुंचती तो कल शहर का माहौल भी बिगड सकता था। इस पूरी घटना में नौशाद पिता बासीर मोहम्मद, तोसीफ पिता असले खां तथा यशवंत पिता छोटेलाल, महेश पिता मिश्रीलाल घायल हुए थे। कल दोपहर में ही आसपास के थानों का अतिरिक्त बल लेकर एसपी मनोज कुमार सिंह स्वयं कॉलोनी में पहुंचे थे।
इनपर हुआ प्रकरण दर्ज
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तौसिफ की रिपोर्ट पर यश, नाना, रवि, मीरा बाई, महेश, भय्यु, मिथुन, शुभम, रोशन सहित अन्य लोगों ने मारपीट करते हुए एकमत होकर पत्थर फैंके थे। वहीं महेश ने रिपोर्ट में बताया कि नौशाद, तौसिफ, साहिल, शाहरुख, आकिब, इरफान, छोटु, अरबाज, ग्यासु, नौसाद, मुन्ना, शिब्बु, अकरम, इमरान, इलियास सहित अन्य लोगों ने मारपीट करते हुए पथराव किया था। इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया हैं, जिनकी पहचान को लेकर वीडियो खंगालने के साथ पूछताछ भी की जा रही है।
पूर्व में भी हुए झगडे
शहर के इस हिस्से में पिछले दो सालों से झगडे सहित मारपीट की घटना हो चुकी हैं, यहां पर कुछ युवकों के बीच की मारपीट बाद में दो पक्षों का विवाद बन जाता है। पुलिस ने दोनों मोहल्लों के बीच अभी स्टापर लगाकर पुलिसबल तैनात किया है। थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि पूरे क्षेञ में शांति हैं, मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरु करते हुए अपराध दर्ज किया गया है। घटना में शामिल दोनों पक्षों के कुल 13 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।
Share To:

Post A Comment: