धार~सर्व ब्राम्हण समाज धार द्वारा दो दिवसीय परषुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम का समापन ~~
धार। परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्व ब्राम्हण समाज धार द्वारा दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया । समाज 101 जोडों ने धारेष्वर मंदिर पहुंचकर सपत्निक रूद्राभिषेक में भाग लेकर भगवान की पूजा अर्चना की । कर्मकांडी ब्राम्हण द्वारा मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजयमान हो गया। धारेष्वर मंदिर प्रांगण में उपस्थित समाज की मातृ शक्ति ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर उपस्थित समाज जन श्रृद्धालुगण झूम उठे।
परशुराम मंदिर में महाआरती
दोपहर ठीक 12 बजे बसंत विहार स्थित परषुराम मंदिर पर सर्व ब्राम्हण समाज एवं सनातनी बंधुओं द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महाआरती का आयोजन कर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। महाआरती में प्रमुख रूप से उपजिलाधीष वीरेंद्र कटारे, सर्व ब्राम्हण समाज अध्यक्ष विष्वास पांडे, कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र जोषी, जिला संयोजक डाॅ. अशोक शास्त्री, यात्रा प्रभारी ऋषि भार्गव, सचिव प्रवीण शर्मा , गोटू शुक्ला, सुधीर त्रिवेदी, प्रेम रावल आदि समाजजन उपस्थित थे।
परषुराम जन्मोत्सव पर विषाल शोभायात्रा
सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर धारेष्वर प्रांगण से गौधुली बेला में भगवान परषुराम की एक विशाल शोभायात्रा प्रारंभ की। जिसमें घोड़े, बग्गी, ढोल, ताशे, लवाजमा, भगवान की एक आकर्षक झांकी बैंड बाजों के साथ धार्मिक गानो पर भगवान परषुराम के वंशज झूमते गाते नगर में निकले। रास्ते भर युवाओं ने परशुराम के जयकारे लगाए। जब-जब ब्राम्हण बोला है राज सिंहासन डोला है, के उद्घोष किए । रास्ते भर विभिन्न संगठनों एवं राजनैतिक दलों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और समाज पदाधिकारियों का स्वागत कर प्रतिकात्मका चिन्ह फरसा भेंट किया । कार्यक्रम का समापन लालबाग परिसर में भगवान परषुराम की महाआरती के साथ किया गया, जहां समाजजनो ने महा प्रसादी का लाभ उठाया। पश्चात समस्त उप ब्राम्हण समाजों के पदाधिकारियों के साथ बैठकर समाज की आगामी रणनीति तय की।
महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा परषुराम जन्मोत्सव की पर्व संध्या पर समाज की मातृ शक्ति द्वारा मिलन महल परिसर में बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित समाज के बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं भगवान परषुराम, भगवान राम-सीता, राधा-कृष्ण, भोलेनाथ की वेषभूषा धारण का सभी का मंत्र मुग्ध कर दिया। साथ ही संस्कारों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मातृ शक्ति द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त बच्चों को प्रषंसा पत्र और आर्कषक उपहार प्रदान किए।
इस अवसर पर वीरेंद्र कटारे, सर्व ब्राम्हण समाज अध्यक्ष विश्वास पांडे, कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र जोषी, जिला संयोजक डाॅ. अशोक शास्त्री, यात्रा प्रभारी ऋषि भार्गव, सर्व ब्राम्हण समाज सचिव प्रवीण शर्मा, गोटू शुक्ला, सुधीर त्रिवेदी, छोटू शास्त्री, अनिल तिवारी, देव जोषी, प्रेम रावल, अमित मंडलोई, वरदान तिवारी, सूर्या दुबे, श्रीकांत द्विवेदी, दीपक शुक्ला, राजेष शर्मा, राजेष जोषी, मनोज शर्मा, डाॅ. ़ऋषि तिवारी, डाॅ. गौरव तिवारी, संजय शर्मा, निलेष जोषी, जितेंद्र पंड्या, पिंटू रावल, मंगेष शर्मा, पुनित तिवारी, पीयूष जोषी, नंदकिषोर उपाध्याय, सुनिल तिवारी, राजा शर्मा एवं महिला मंडल में ममता जोषी, सरिता शास्त्री, विजेता त्रिवेदी, मीना दुबे, सोनल दुबे, मोनिका शर्मा, पुनम शर्मा, प्रियंका शर्मा, माया तिवारी आदि उपस्थित थे । जानकारी सर्वब्राम्हण समाज के मिडिया प्रभारी पं. प्रवीण उज्जैनकर द्वारा दी गई ।
चित्र संलग्न है।




Post A Comment: