धार~पुरानी खुन्नस में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले पत्थर 4 घायल~~

घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, एसपी-एसडीएम ने हेलमेट पहनकर लाठियां लेकर संभाली व्यवस्था~~

सुरक्षा के मद्देनजर बेरिकेट्स लगाए, दोनों पक्ष के युवक हुए घायल, क्षेत्र से नपा ने बिनवाए पत्थर, पत्थरबाजों की हो रही पहचान  ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

शहर की शास्त्री कॉलोनी में दो अलग-अलग समुदाय से जुड़े युवकों में पुरानी खुन्नस को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो मिनट में र्इंट-पत्थर चलना शुरु हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे के लगभग की है। पत्थरबाजी की सूचना के बाद कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तमाशा देख रहे लोगों को हटाया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इधर शनिवार को एक बार फिर आमना-सामना होने पर घूरने की बात पर झगड़ लिए। इस मामले में पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक युवक शामिल थे। विडियो के आधार पर उनकी पहचान जुटाई जा रही है।
एसपी पहुंचे क्षेत्र में
घटना की सूचना के बाद तरह-तरह की अफवाहें शहर में फैलने लगी। इधर एसपी मनोजसिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और हेलमेट पहनकर लाठियां लेकर मोर्चा संभाला। यहां लोगों को अपने काम करने की हिदायत दी गई। वहीं घटनाक्रम समझने के लिए पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के लोगों से बात की। इधर सायं 7 बजे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। दोनों घायल पक्ष एक-दूसरे के विरूद्ध पहले झगड़ा करने का आरोप लगा रहे हैं। इस तरह की घटना की पुनर्रावृत्ति ना हो इसलिए पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुराने प्रकरण देखे जा रहे हैं।
संवेदनशील है क्षेत्र
शनिवार को शास्त्री कॉलोनी के जिस क्षेत्र में विवाद हुआ है। वहां पर दोनों समुदाय के लोग निवास करते है। यहां पर कई मर्तबा विवाद की घटनाएं हो चुकी है। इसके बावजूद संवेदनशील क्षेत्र में ईद पर्व के मद्देनजर सुरक्षा पार्इंट नहीं लगाया गया था। सुरक्षा पार्इंट होता तो संभवत: घटना नहीं हो पाती। सबसे मुख्य बात यह है कि विवाद के पूर्व कहासुनी के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी घटना देखी, लेकिन किसी ने भी इन्हें अलग करने और विवाद को शांत करने की कोशिश नहीं की। कहा-सुनी देखकर सब आगे निकल गए।
यह हुए घायल
दो पक्षों के व्यक्तिगत विवाद के बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस बल व बेरिकेट्स लगा दिए गए है। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और लोग अपने-अपने निजी कामों में सामान्य दिनों की तरह जुट गए है। विवाद में महेश मिश्रीलाल, यशवंत छोटेलाल, नौशाद पिता बसीर और तोसिफ घायल हुए है। इधर नगरपालिका के अमले ने क्षेत्र के आसपास के र्इंट-पत्थर उठा लिए है।

बॉक्स-1
3 बदमाशों पर रासूका कार्रवाई
कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुराने बदमाशों के रिकार्डों की पड़ताल की जा रही है। वहीं आदतन बदमाशों पर जिलाबदर और रासूका जैसी कार्रवाई शुरु हो गई है। एसपी मनोजसिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने बाग, धरमपुरी और डही के 3 बदमाशों के खिलाफ एनएसए लगाया है। इन्हें गिरफ्तार कर इंदौर सेंट्रल जेल भेजा गया है। रासूका डही से योगेन्द्र उर्फ कालू पिता सूरतसिंह निवासी मकड़वानी थाना डही, धरमपुरी से अमीचंद जायसवाल और बाग से मांगीलाल उर्फ गुड्डू पिता चंदरसिंह सोलंकी निवासी खरगोन पर लगाई गई है।
Share To:

Post A Comment: