धार~पेट्रोल उडेलकर पत्नी का शव फूंका, लोगों को बताया पांच मुंह वाला सांप जलाया ~~
गुमशुदगी की रिपोर्ट की पड़ताल के दौरान पुलिस ने ट्रेस किया मामला, हत्यारा पति गिरफ्तार~~
। पति-पत्नी के मध्य हुई कहासुनी के बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की लात-घूसो से पिटाई करके गला घोंटकर मार डाला। शव को ठिकाने लगाने के लिए घर के नजदीक ही पत्नी का शव लकड़ियां डालकर पेट्रोल उडेलकर जला दिया। घटना 17 अप्रैल निसरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेहर की है। मृतिका दया बाई आरोपी पति राधू पिता अनसिंह की दूसरी पत्नी थी। घटना के बाद गांव के लोगों ने जब लकड़ियां सुलगती देखकर राधू से पूछा कि क्या जलाया तो उसने कहा पांच मुंह वाला सांप परेशान करता था। उसे मारकर जला दिया है। हत्या का राज गुमशुदगी की पड़ताल के दौरान सामने आया। दरअसल महिला के भाई राजाराम ने बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में निसरपुर चौकी प्रभारी डीके तड़ेवाल पड़ताल कर रहे थे। जिसमें पूछताछ के दौरान आग सुलगने सहित कई बातें जांच में सामने आई। इसके बाद राधू को पकड़ा गया तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
दूसरे घर में थ बच्चे
राधू की पत्नी की मौत करीब 5-6 साल पूर्व हो चुकी है। दया बाई उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से उसे एक बेटा और एक बेटी थे। दूसरी पत्नी की भी एक बेटी है। आरोपी के दो मकान थे। एक मकान में बच्चे थे। वहीं दूसरे मकान में किराने की दुकान संचालित की जाती थी। यहां पर पति-पत्नी में विवाद हुआ और दुकान में बेचने के लिए रखे पेट्रोल से उसने अपनी पत्नी के शव को जला डाला।
साले को बोला नर्मदा परिक्रमा पर गई
दया बाई की 17 अप्रैल को हत्या करने के बाद आरोपी राधू निश्चिंत हो गया था। इधर महिला के ना दिखने पर गांव के लोगों ने पूछताछ शुरु की। इस पर उन्हें सांप को मारकर जलाने के नाम पर गुमराह करता रहा। इधर बहन के ना दिखने पर भाई राजाराम ने जब राधू से दया बाई के बारे में पूछा तो उसने कहा वह नर्मदा परिक्रमा पर गई है। इस पर राजाराम को शंका हुई और उसने निसरपुर पुलिस को 21 अप्रैल को सूचना दी। जिसके बाद दोपहर में पुलिस मौके पर पहुंची और सुलगती राख से हड्डियां और अन्य अवशेष बरामद किए है, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।


Post A Comment: