धार~लग्झरी कार से कर रहे थे अवैध शराब सप्लाय, बाग पुलिस ने पकड़ा~~

दो युवक इंदौर से लाए थे शराब, बाग में देना थी डिलेवरी  ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बाग पुलिस टीम द्वारा कायर्वाही की गई है। एक इनोवा कार में सवार दो युवक इंदौर से शराब की पेटियां लेकर धार आए थे। पेटियों की डिलेवरी कार चालक को बाग क्षेत्र में देनी थी। इसके पहले ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए वाहन को रोकने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस टीम को देखकर दो युवक वाहन छोडकर भागने लगे, किंतु पुलिस ने चालक के साथ मदद के लिए बैठे युवक को हिरासत में ले लिया है। वाहन की चैकिंग के दौरान पुलिस को अवैध शराब से भरी हुई पेटियां मिली। जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया है। शराब सहित वाहन की कुल कीमत करीब 7 लाख 13 हजार रुपए बताई जा रही हैं। वहीं मौके से फरार हुए वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई हैं, जो अब आरोपी को इंदौर क्षेत्र में तलाश कर रही है।
एसडीओपी के मार्गदर्शन में की कार्रवाई
दरअसल प्रतिमाह होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में एसपी मनोज कुमार सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारी, एसडीओपी सहित सीएसपी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व फरार आरोपियों को अरेस्ट करने के निर्देश दिए थे। इसी कडी में शुक्रवार रात के समय बाग पुलिस टीम द्वारा प्रभारी एसडीओपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि अवैध शराब परिवहन को लेकर सूचना मिलने के बाद बाग क्षेत्र के उण्डली फाटा में घेराबंदी करके इनोवा कार क्रमांक एमपी-09-सीबी-8455 को रोका गया था। वाहन का चालक गाडी से कूदकर फरार हो गया। हालांकि कार्रवाईी के दौरान वाहन में सवार सुमित पिता फुलचंद्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सुमित ने अपने साथी का नाम कपिल चौहान निवासी इंदौर बताया। चार पहिया वाहन के पिछले हिस्से में आरोपियों ने शराब की पेटियां जमा रखी थी। पुलिस ने फोर्ट कंपनी की 35 पेटी बीयर को जप्त किया है। कार्रवाई के दौरान कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक नीलेश मालवीय, प्रधान आरक्षक लोकेश शुक्ला, कैलाश, आरक्षक शहादर, दुर्गेश मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: