धार~कांग्रेसियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )



संविधान निर्माता व स्वतंत्र भारत सरकार के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कांग्रेस पदाधिकरियों ने सिल्वर हिल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर, श्रद्वाजंली दी गई। उसके उपरांत कांग्रेसियों ने त्रिमुर्ति नगर चौराहा स्थित बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व पुष्पाजंलि दी। कांग्रेस पदाधिकारीयों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब प्रख्यात राजनेता थे। उन्होने देश से छुआछुत व जातिवाद, भेदभाव मिटाने के लिए बहुत से आंदोलन किए। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश डोड, जिला बुथ प्रबंधन कांग्रेस अध्यक्ष राजेशसिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य शंकर चौहान, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद करीम कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि रईश शेख, पार्षद प्रतिनिधि व पूर्व पार्षद बंटी डोड, पूर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सोलंकी, अजा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बिहारी सोलंकी, राकेश कामदार कलसाड़ा, एनएसयुआई प्रदेश सचिव रत्नेश जांगड़े, पवन चौहान, अमन चैहान, भूपेन्द्र चौहान, जसवंतसिंह, राजेन्द्र पांडे सहित अनेको काग्रेंसी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: