धार~विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के आप कार्यकर्ता, यह दायित्व सबसे बड़ा है- जामवाल~~
भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक, डॉ अंबेडकर के चित्र पर किया माल्यार्पण~~
धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।
आप बड़े सौभाग्यशली कार्यकर्ता है कि आप भाजपा के कार्यकर्ता है। आपकी मेहनत के कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। मेरा मानना है कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बड़ा दायित्व होता है। यह बात डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कही। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामप्रसाद मुखर्जी व डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। श्री जामवाल ने कहा कि आज यह हमारे लिए अमृत काल चल रहा है। जहां हमारी विचारधारा की सरकार नही है वहां हमें अपनी विचार धारा की सरकार बनाने की आवश्यकता है। हमें पार्टी का विस्तार करना है तो बूथ विस्तार का महत्व पूर्ण कार्य हमें करना पड़ेगा। हम बूथ जीतते है तो चुनाव जीत जाएंगे। आगामी सभी कार्यक्रम बूथ पर आयोजित करना है।
संभागीय संगठन सह प्रभारी राघवेन्द्र गौतम एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने भी बैठक को संबोधित किया।
लाभार्थी संपर्क अभियान चलाए आज
श्री जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम किया है आज 60 प्रतिशत लाभार्थियों को सीधे बैंक खातों में राशि दी जा रही है। 81 करोड़ लोगों को हम निशुल्क राशन दे रहे हैं। वहीं हमारी प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दिन रात अंत्योदय के कार्य में लगे हुए है। आज जो देश से लेकर राज्यों तक सरकार और सांसद विधायक है यह सब पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की तपस्या के कारण संभव हुआ है इसलिए ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करें और उनके योगदान को याद करें। श्री जामवाल स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजवर्द्धनसिंह दत्तीगांव, विधायक नीना वर्मा सहित जिले भर से वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।


Post A Comment: