टाण्डा~गंधवानी विधानसभा स्तरीय कामकाजी बैठक टाण्डा में सम्पन्न ~~

नवागत जिला भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी का हुआ भव्य स्वागत ~~

टाण्डा ~ भारतीय जनता पार्टी के धार जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी पद सम्भालते ही एक्शन मोड़ में आ गये धार जिले की गंधवानी विधानसभा सीट को भाजपा की झोली में लाने के लिए   कमर कस ली गंधवानी विधानसभा के  टाण्डा बाग़ गंधवानी कछावदा जिराबाद 5 मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता की आवश्यक बैठक रविवार को टाण्डा मंडी प्रांगण में रखी गई । बैठक में प्रमुखरूप से मंचासीन धार जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी सोमानी , विधानसभा प्रभारी श्री शैलेष जी दुबे , धार ज़िला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह जी मेहड़ा विधानसभा सयोंजक विकास मेहरवाल , वरिष्ठ भाजपा नेता पारस कुमार जैन , अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुक़ामसिह जी रावत , पूर्व विधायक एवं जिला उपाध्यक्ष  बलवंतसिंह मंडलोई , अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह मेरती, सहकार भारती के जिला अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी , सांसद प्रतिनिधि शिवपाल आर्य , जिला कार्यसमिति सदस्य श्यामसुंदर अगाल, पूर्व विधायक मुक़ामसिह निगवाल, मोहन पटेल,  रमेश भाई जूनापानी ,मंडल अध्यक्ष अमरसिंह सोलंकी , कैलाश झाबा, मोहन आर्य ,राजू बघेल, बहादुर भंवर अभयसिंह मंडलोई  आदि अतिथि मंचासीन थे आरम्भ में मंचासीन अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी श्यामा प्रशाद मुखर्जी के चित्र पर दिप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया अतिथि जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेहड़ा विधानसभा प्रभारी शैलेष दुबे का केशरिया साफा तथा मंचासीन सभी अतिथियों का केशरिया दुपट्टा एवं पुष्प माला पहनाकर  स्वागत किया गया । स्वागत भाषण टाण्डा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह सोलंकी ने दिया कार्यक्रम में प्रभारी शैलेष दुबे ने कार्यकर्ताओं में जबरजस्त जोष भरते हुए कहा कि इस बार हम गंधवानी विधानसभा जरूर जीतेंगे जितने भी कार्यकर्ता उपस्थित है नकारात्मक बात कभी ना बोले की हम गंधवानी नही जीत सकते ।आप ने पाचो मंडल से आये सभी पदाधिकारियों का परिचय लिया तथा आगामी कार्यक्रमो में अपेक्षित होने पर शत प्रतिशत उपस्थित रहने का संदेश दिया आपने नवागत जिला अध्यक्ष महोदय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आव्हान किया ।जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी ने टाण्डा मंडल तथा कार्यकर्ताओ द्वारा किये गए स्वागत का धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहाँ कब छोटे से कार्यकर्ता की पार्टी के प्रति मेहनत लगन निष्ठा देखकर कोनसे पद पर बिठा दे यहाँ टिकिट का वितरण भी कार्यकर्ताओं में से ही किसीको दिया जाता है सभी से आव्हान किया हमे पद नही पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करना है आपने पार्टी के पुराने कार्यकर्ता समीरमलजी दासाब , कन्हैयालाल जी जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओ के योगदान को भी याद किया । टाण्डा के इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को देखकर काफी प्रशन्न तथा प्रभावित हुए । कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार भाई मेहड़ा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने तथा मुख्यमंत्री जी ने गरीबों के लिए सेकड़ो योजनाए संचालित की है तथा भाजपा के शासन में हर योजना धरातल पर उतरी है जिसका लाभ हर गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोगो को मिल रहा है वे दिल से प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी दे रहे है हमे तो सिर्फ उनके कार्यो को भुनाना है कार्यक्रम को  विधानसभा सयोंजक विकास मेहरवाल  वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने भी संबोधित किया 

।कार्यक्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गादिया ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग सचान , सुन्दरसिंह चौहान जड़ाव मंडलोई , भुरू भाई जाली, अंतर कन्नौज , लालसिह बघेल, मालसिंह बघेल रतन मोरी, तरुण पटेल ब्रज जाजू, अंकित झवर, सुरेश सिसोदिया, अर्जुन जमरा इंगेश मेहता  राजेश बघेल लक्ष्मण चुंपिया करमसिंह पटेल रायसिंह नरेंद्र राठौड़ संतोष पंवार किशन मेहड़ा रामसिंह अखाडिया , विनय बाफना दिनेश भालेराव नवलसिंह बघेल मलु भाई छडावद राजू भूरिया कन्हया पटेल महेंद्र बघेल दीपक पाण्डे शंकर निगवाल संतोष जमादारि भेरू सरपंच सुनिल भायल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नवागत जिला अध्यक्ष का रूबरू होकर पुष्प माला से सम्मान किया । ग्रामीण क्षेत्र से आये कार्यकर्ताओ ने जिला पंचायत अध्यक्ष से ग्रामीण क्षेत्र में हैडपम्प खुदवाने का मांगपत्र सोपा । आरम्भ में अतिथियों को ढोल मांदल के साथ कार्यक्रम स्थल पर लाये । कार्यक्रम का संचालन निर्मल जैन ने किया आभार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरसिंह चौहान ने माना।
Share To:

Post A Comment: