धार~ब्याह के लिए लड़की दिखाने के बहाने बुलाकर लूट~~

टांडा  पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा मास्टर माइंड आरोपी, ~~

एक लाख रुपए नगद बरामद~~

धार। जिले के कुख्यात क्षेञ होलीबयडा घाटी में हुई लूट के मामले में पुलिस टीम को सफलता मिल गई हैं, पुलिस ने इस मामले में लूट की योजना बनाने वाले मास्टर माईंड ही पुलिस को मिल चुका है। साथ ही लूटी हुई रकम में से 1 लाख रुपए नगद भी आरोपी वीरेंद्र डाबी निवासी राणापुर जिला झाबुआ के पास से मिली हैं सोमवार को थाने की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोपहर के समय लूटेरे वीरेंद्र डाबी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है।

दरअसल राजस्थान के भीलवाडा क्षेञ निवासी भगवतीलाल राठौर को शादी के लिए लडकी देखनी थी, ऐसे में राजस्थान के परिवार ने सबसे पहले राणापुर निवासी अशोक जैन से संपर्क किया। अशोक जैन ने लडकी तलाशने का पूरा जिम्मा वीरेंद्र डाबी को दिया, जो क्षेञ में शादी करवाने का कामकाज करता था। घटना दिनांक 10 अप्रैल को भगवतीलाल राठौर व अशौक जैन को बुलाया, इसके बाद लडकी दिखाने बडवानी व अंजड वीरेंद्र डाबी लेकर गया था। जहां पर राजस्थान के परिवार को लडकी पसंद नहीं आई, इसके बाद आरोपी लडकी दिखाने का बोलकर पुन ग्राम होलीबयडा लेकर गया, जहां पर योजना के अनुसार मास्टर माईंड वीरेंद्र डाबी के साथी पहुंचे तथा परिवार से मारपीट करते हुए 3 लाख 50 हजार नगद, मंगलसूञ सहित अन्य आभूषण व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। परिवार की सूचना पर टांडा पुलिस टीम ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की, परिवार के लोगों ने ही वीरेंद्र डाबी का नाम पुलिस को बताया था। ऐसे में लूटेरों की तलाश को लेकर एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एक टीम गठित की गई 

किराने की दुकान पर मिला लूटेरा

थाना प्रभारी विजय वास्कले के अनुसार आरोपी धार जिला छोडकर भागने की फिराक में था, ऐसे में बदमाश टांडा में मगदी रोड क्षेञ में किराना दुकान पर खडा किसी का इंतजार कर रहा था, इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें मौके पर पहुंची। हालांकि लूटेरे ने भागने का प्रयास भी किया, किंतु पुलिस टीम ने वीरेंद्र डाबी को घेराबंदी करते हुए अरेस्ट कर लिया। इस घटना में वीरेंद्र की चार लूटेरे साथी अभी फरार चल रहे है। आरोपी को गिरफ्तार करने में सउनि अजीतसिंह मालवीय, आरक्षक जितेंद्र जमरा, अंकित रघुवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एसपी ने लूटेरे को अरेस्ट करने व घटना का खुलासा करने पर पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।
Share To:

Post A Comment: