धार~मेहमनावजी में परोसी "ताड़ी' सेवन से 3 की मौत ~~

13 अन्य लोगो भी बीमार,  जिप सदस्य अलावा मिले प्रभावितों से~~ 
 
                                             
धार। टांडा क्षेञ में ताडी पीने के बाद अचानक एक ही परिवार के कुछ लोग बीमार हो गए, जिसमें से अब तक तीन लोगों की मौत भी हो गई है। परिवार में मेहमान आने के चलते सभी लोग एकञित होकर ताडी पी रहे थे, जिसके बाद ही तबीयत बिगडना शुरु हई थी। इस पूरी घटना में सबसे पहले नसरु पिता अमरसिंह की मौत हुई तथा बाद में काली बाई व गदिया पिता मंगतिया नाम के युवक की भी मौत हो गई है। कल रात के समय पांच लोगों को टांडा से धार रैफर किया गया था, जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर भर्ती किया ग्‍या था, इसी में से एक महिला की धार में मौत हुई है। सूचना मिलते ही रात में ही एसपी मनोज कुमार सिंह धार अस्पताल पहुंचे थे, जहां पर परिजनों से घटना को लेकर चर्चा की गई। सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वही पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू की है। जिस स्थान पर सभी लोगों ने ताड़ी पी थी, उसके पास में एक कीटनाशक का पाउच मिला है। जिसे भी जप्त करके जाँच शुरू हुई है।


जानकारी के अनुसार टांडा थाना अंतर्गत ग्राम झडामली ऐलसिंह पिता सुरसिंह उम्र 26 साल के यहां पर महिला काली बाई पति इंदरसिंह व हषरु पिता इंदर सिंह मेहमान आए थे। महिला व उसका बेटा नुक्ते का कार्यक्रम का बोलने के लिए ग्राम खेरली से झडामली आए थे, जिसके चलते गांव से ही 5 लीटर ताडी लेकर आया था, सभी लोग ने साथ में बैठकर पी, कुछ देर बाद अचानक सभी लोग बेहोश होने लगे। तबीयत बिगडने के दौरान घर पर ही नसरु की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के अन्य लोग जिन्होंने ताडी का सेवन नहीं किया था, वे लोग गांव के अन्य लोगों की मदद से घायलों को टांडा व बोरी लेकर गए थे। जहां पर ही उपचार चल रहा हैं, टांडा में पहुंचे घायलों को रात में ही धार भेज दिया गया था। घायल ऐलसिंह ने को चर्चा में बताया कि मेहमान आने के कारण गांव से ही ताडी लेकर आए थे, जिसके तीन गिलास पीने के बाद अचानक त‍बीयत बिगडी व ऊलटी होने लगी। तबीयत खराब होने पर सभी लोग घर में ही लेटे हुए थे, कुछ देर बाद नसरु की सबसे पहले मौत हुई थी।


विधायक ने दी सहायता राशि


ग्राम बोरी में भी 9 लोग भर्ती हैं। साथ ही धार अस्पताल में बच्ची मनीषा पिता ऐलसिंह, हतरी पिता ऐलसिंह, ऐलसिंह पिता सुरसिंह व हसरु पिता इंदरसिंह का उपचार जारी है। इधर घटना की सूचना क्षेञ के विधायक उमंग सिंघार को मिली, वैसे ही विधायक ने परिवार के लोगों से फोन पर चर्चा की तथा प्रतिनिधि के रुप में जिपं सदस्य मुकाम सिंह अलावा को धार अस्पताल भेजा था। जहां पर विधायक की और से सहायता राशि भी परिजनों को दी गई है। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम झडामली में कुछ लोग ताडी पी रहे थे, सबसे पहले घर पर ही नसरु की मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही ताडी पीने वाले सभी लोगों को टांडा व बोरी के अस्पताल भेजा गया था। देर रात धार अस्पताल में एक मौत व तीसरी मौत झाबुआ अस्पताल में हुई हैं, इस तरह से कुल तीन लोगों की मौत ताडी पीने से हुई है। 13 लोगों को ऊलटी होने के कारण भर्ती किया गया हैं, बाकि लोग स्वस्थ हैं, जिनका उपचार जारी है। मौके से एक कीटनाशक का पाऊच भी मिला हैं, उसे मिलाया गया था या नहीं इसको लेकर भी जांच जारी है।
Share To:

Post A Comment: