*धार~अंतरराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय जगद्गुरु श्रीमद् वल्लभाचार्य के 543 वे प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य मे महाप्रभु की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई*~~
धार , अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय परिषद के तत्वावधान मे श्रीमद् वल्लभाचार्य महाराज श्री के 546 वे प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य मे शहर मे भव्य पालकी यात्रा गोवर्धन नाथजी की बडी हवेली से निकाली गई जो प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर पुनः वहीं समाप्त हुई । महाप्रभु जी पालकी का जगह जगह भव्य स्वागत एवं पूजन दर्शन कर लाभ लिया , समापन पर महाप्रसादी का वितरण किया गया ।
इससे पूर्व प्रातःकाल प्रभात फेरी भी निकाली गई जिसमे वैष्णव जन भजन कीर्तन करते हुए निकले । दोपहर पश्चात महाप्रभु जी के भजन कीर्तन का आयोजन रखा गया ।
भव्य पालकी यात्रा मे सर्वश्री श्याम गुप्ता , डाॅ. अशोक शास्त्री, अरविंद गुप्ता , रमेशचंद्र अग्रवाल, श्याम ठेकेदार, शैलेश नीमा, राजेश गुप्ता, कैलाश चंद्र गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सहित बडी संख्या मे वैष्णवजन उपस्थित थे । उक्त जानकारी श्री विट्ठलेश मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने दी ।




Post A Comment: