धार~बयान पर बवाल- पूर्व मंत्री गोविंदसिंह का जिले के 37 मंडलों में भाजपाईयों ने किया पुतला दहन~~

धार में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्र पटोंदिया ने कहा- रानी कमलावती पर उनकी टिप्पणी पूरे जनजाति समाज का अपमान है ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।



 मध्यप्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह जिन्होंने गौंड रानी कमलापति जो कि एक महान समाजसेवी थी उनका अपमान किया है। कांग्रेस की समाज में फूट डालने वाली और वनवासियों का अपमान करने वाली इस मानसिकता का धार भाजपा घोर विरोध करती है। प्रदेश संगठन के आव्हान पर विरोध स्वरूप रविवार को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच जिले सभी 37 मंडलो में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस कर रही जनयोद्धाओं का अपमान
नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा महेंद्र सिंह मेरती द्वारा जिले के टाण्डा मंडल में नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह का पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री सोमानी ने कहा जनजातीय योद्धाओं का बलिदान अविस्मरणीय है। कांग्रेस उनका अपमान कर रही है। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और दुर्भावना से ग्रसित है। गोविंद सिंह को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
मोहन टॉकिज चौराहे पर फूंका पुतला
धार नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष के बयान के विरोध में मोहन टॉकीज चौराहे पर नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने रानी कमलापति का अपमान नहीं यह तो पूरे जनजाति समाज का अपमान किया है।
यह थे मैजूद
इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ शरद विजयवर्गीय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, भाजपा नेता दीपक बाफना, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, शिव पटेल, आशीष गोयल, अजय फकीरा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, भाजपा जनजाति मोर्चा से दीपक डामोर, लक्ष्मण पटेल, रवि कटारे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सोलंकी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कपिल यादव और अंकित भावसार, अजित जैन, जसप्रीत डंग, नवदीप सिंह चौहान, राजेश डाबी, जयराज देवड़ा, देवेंद्र रावल, बादल मालवीय, सोनिया राठौर, सौरभ त्रिपाठी, हरीश आर्य, अर्पित पटोंदिया, अमित शर्मा, करण पटेल, राजेश सिसौदिया, महेश बोड़ाने, सन्नी होड़ा, संतोष कुशवाह, अनिल गेहलोद, कमलेश बिजवा मौजूद थे। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
Share To:

Post A Comment: