*बड़वानी~पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों ने निकाला संवैधानिक मार्च*~~
बड़वानी ~पुरानी पेंशन एवं वरिष्ठता की मांग को लेकर बड़वानी जिले के कर्मचारियों ने पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना देकर संवैधानिक मार्च निकाला। संवैधानिक मार्च बड़वानी के प्रमुख मार्गो से होता हुआ कारंजा चौराहा पहुंचा एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र जाधव ने संबोधित करते हुए बताया कि 1 जनवरी 2005 के बाद के भर्ती अधिकारी कर्मचारियों के लिए अंशदायी पेंशन योजना लागू की गई है जिसके तहत कर्मचारियों को 10 प्रतिशत और शासन की तरफ से 14 प्रतिशत राशि मिलाकर इस राशि को शेयर मार्केट में लगाया जाता है। जिसके चलते कर्मचारियों का भविष्य शेयर मार्केट पर निर्भर हो गया है। रिटायरमेंट होने पर 60 प्रतिशत राशि कर्मचारी को नगद और शेष 40% राशि ब्याज से प्राप्त राशि पेंशन के रूप में कर्मचारियों को दी जाती है। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के जिला प्रभारी यशवंत चौहान ने बताया कि नेशनल पेंशन स्कीम से प्राप्त पेंशन की राशि में महंगाई के साथ कोई वृद्धि नहीं होती है और सेवानिवृत्ति पर 500 से लेकर 3000 तक पेंशन राशि प्राप्त हो रही है। जिससे आश्रित परिवार के सामने घोर वित्तीय संकट आ जाता है।
श्री चौहान ने बताया कि 16 अप्रैल को पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों पर रैली धरना का आयोजन किया गया है इसके बावजूद भी हमारी मांगे नहीं मानी तो 1 मई से पूरे भारत में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और सांसदों एवं विधायकों के घर जाकर घंटी बजा कर उन्हें हमारी मांगों के बारे में अवगत कराया जाएगा। उसके बावजूद भी यदि मांगों का निराकरण नहीं होता है तो 1 अक्टूबर को पूरे देश के कर्मचारी दिल्ली पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। धरना स्थल पर प्रमुख रूप से हेमेंद्र मालवीय, राकेश जोगी,धर्मेंद्र भावसार, जागृति परिहार, विनीता मुलेवा, रमिला खरते, रेखा बामनिया, द्रोपदी डावर, रुना जमरे,मीनाक्षी ६रत्नप्रभा जोशी, केशव यादव, रामेश्वर वर्मा, नीलेश भावसार, राजपाल सिंह तोमर, मोतीलाल पटेल, अनिल भालसे, भीमराज पवार, मगन तड़वे, राकेश बच्चन,अंजुला राठौड़, नवीन गुप्ता, मोनू भूरिया, सुनील सोलंकी, जगदीश पाटिल,संजय गूप्ता, शीतल शर्मा, कमल कुशवाहा रेखा पांचल, रुकमनी विश्वकर्मा, हुकूमचंद यादव, हीरालाल चौहान सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

Post A Comment: