धार ~आठवें पद्मश्री फड़के कला सम्मान से कलकत्ता के देवार्घ राय सम्मानित~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 राजा भोज की ऐतिहासिक नगरी में प्रतिवर्ष होने वाले संगीत के ख्यातनाम महोत्सव पद्मश्री फड़के संगीत समारोह 2023 के अंतर्गत पद्मश्री फड़के रघुनाथ राव कृष्णराव जी के कला अवदान को समर्पित तीन दिवसीय संगीत समारोह के दूसरे दिन प्रसिद्ध गायक देवार्घ राय को आठवें पद्मश्री फड़के कला सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में स्थानीय नवोदित कलाकार प्रस्तुति में श्रीमती वीणा परमार ने अपनी गायकी से सब को चमत्कृत कर दिया। उन्होंने गणेश वंदना से अपने गायन की शुरुआत की और फिर स्वरचित भजनों एवं गीतों से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। तबला संगत योगीराज पवार और हारमोनियम संगत रीतिक पवार ने की। तत्पश्चात प्रसिद्ध संगीताचार्य व संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मीकांत जोशी, अंतरराष्टÑीय ख्याति प्राप्त हास्य कवि संदीप शर्मा और प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ संजय निगम ने आठवें प्रतिष्ठित फड़के कला सम्मान से कलकत्ता निवासी देवार्घ राय को सम्मानित किया। सम्मान में मोतीमाला, इक्कीस हजार रुपए, सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाता है। 
सदन कई बार तालियों से गूंजा 
श्री रॉय ने अपने गायन की शुरुआत राग यमन से की। बंदिशों के बाद राग किदवानी में अपनी मौलिक गायकी पेश की। उनके गायन के आरोह अवरोह के स्वर कुछ इस तरह से गुंजायमान हुए कि पूरा सदन कई बार तालियों से गूंज उठा। तबला संगत करते हुए कोलकाता के कृष्णेदु राय ने तबले पर अपनी अंगुलियों का नर्तन इस तरह से किए कि नीर्जिव वाद्य यंत्र सजीव सी आवाज उच्चारित करने लगे। लगभग हर सम पर जोरदार तालियां बजी। हरमोनियम संगत संगीतज्ञ दीपक खलतकर ने की। समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी ने किया। अतिथियों का स्वागत और सम्मान श्रीमती निवेदिता शर्मा, प्रदीप जोशी आदि ने किया। आभार निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ राघवेंद्र तिवारी ने व्यक्त किया। आयोजन समिति सदस्य प्रकाश फाटक द्वारा प्रतिवर्श किसी एक स्थानीय व नवोदित कलाकार को दो हजार के सम्मान की घोषणा की। समिति संयोजक व भोज शोध संस्थान के निदेशक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने इस घोषणा की सराहना की व बताया कि इस वर्ष भी यह सम्मान तीन सदस्यीय समिति के निर्णय उपरांत प्रदान किया जाएगा। जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी।
Share To:

Post A Comment: